घोसी में सपा ने BJP को दी पटखनी, खुशी से झूमे अखिलेश यादव

Anshika Tiwari |  
Published : Sep 08, 2023, 05:41 PM ISTUpdated : Sep 08, 2023, 05:43 PM IST
 घोसी में सपा ने BJP को दी पटखनी, खुशी से झूमे अखिलेश यादव

सार

Gosi Byelection Result: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद की हॉट सीट घोसी में हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को पटकनी दे दी है। सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 42 हजार वोटों से मात दी

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद की हॉट सीट घोसी में हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को पटकनी दे दी है। सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 42 हजार वोटों से मात दी। सपा के ये जीत संजीवनी से कम नहीं। वहीं जीत के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। इससे जश्न से सपा राष्ट्रीय अध्य़क्ष अखिलेश यादव भी अछूते नहीं रहे। 

अखिलेश यादव ने जीत पर खुशी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि घोसी की जनता ने भाजपा को ‘पचास हजारी पछाड़’ दी है। ये भाजपा की राजनीतिक ही नहीं, नैतिक हार भी है। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। वहीं घोसी सीट पर समाजवादी पार्टी की जीत से चाचा शिवपाल भी गदगद नजरे आएं।

 


अखिलेश ने सुधाकर सिंह को दी शुभकामनाएं

सपा की जीत पर अखिलेश ने सुधाकर सिंह को बधाई दी और कहा कि ये जनता को मूर्ख बनाने वाले, दलबगल की राजनीति करने वालों की हार है। कहा कि आज घोसी की जतना ने भाजपा के घमंड को चकनाचूर कर दिया है। ये एक ऐसा चुनाव है जिसमें जीता तो एक विधायक है लेकिन हारे कई मंत्री है। INDIA टीम है और PDA रणनीति। भारी मतों से विजयी बनाने के लिए हम जनता को धन्यवाद देते हैं। 

 

 

दांव पर लगी थीं योगी-अखिलेश की प्रतिष्ठा

बता दें, घोसी सीट पर योगी और अखिलेश दोनों दी प्रतिष्ठा दांव पर लगी थीं। बीजेपी ने दारा सिंह को चुनाव जितवाने के लिए मंत्रियों की फौज उतार दी थी। आखिरी वक्त में खुद सीएम योगी ने प्रचार की कमान अपने हाथों में ले ली थी और चुनावी जनसभा की थी। दारा सिंह को विजयी बनाने के लिए ओपी राजभर, संजय निषाद, एक शर्मा और स्वतंत्र देव सिंह जैसे नेताओं को मैदारमें उतारा गया था। वहीं ब्राह्मण वोटों को साधने का जिम्मा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का था हालांकि उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार हुई है। 

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश