G-20 Summit 2023:  महोबा का 'पुष्पकमल' बढ़ाएगा शान, बाइडेन-सुनक को गिफ्ट करेंगे PM

Anshika Tiwari |  
Published : Sep 08, 2023, 01:52 PM ISTUpdated : Sep 08, 2023, 01:54 PM IST
G-20 Summit 2023:  महोबा का 'पुष्पकमल' बढ़ाएगा शान, बाइडेन-सुनक को गिफ्ट करेंगे PM

सार

G-20 Summit 2023: G-20 शिखर (G-20 Summit 2023)  सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत आ चुके हैं। 9 से 10 सितंबर तक होने समिट में भारत की संस्कृति की झलक दिखाई देगी।  इसी बीच ज्यादातर लोग ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि जी-20 समिट में शरीक होने आए विदेशी मेहमानों को क्या गिफ्ट दिया जाएगा?


नेशनल डेस्क। G-20 शिखर (G-20 Summit 2023)  सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत आ चुके हैं। 9 से 10 सितंबर तक होने समिट में भारत की संस्कृति की झलक दिखाई देगी। मेन्यू में भारतीय जायके को शामिल किया गया है तो विरासत से रुबरू कराने के लिए सोने-चांदी के बर्तन का प्रयोग किया जाएगा। इसी बीच ज्यादातर लोग ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि जी-20 समिट में शरीक होने आए विदेशी मेहमानों को क्या गिफ्ट दिया जाएगा? तो चलिए आप इस बात से पर्दा उठा ही देते हैं।

G-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाएगा ये गिफ्ट

बता दे, इसे गिफ्ट का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के महोबा जिला से हैं। जहां की हस्तकिला का नूमना कहीं और देखने को नहीं मिलता। बस फिर क्या। 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को महोबा जिले में बनाएं गए पुष्पकमल भेंट किए जाएंगे। बता दें, इसे मनमोहन सोनी ने तैयार किया है। बाइडेन, सुनक समेत कई प्रमुख मेहमनाओं को पु्ष्पकमल भेंट किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर प्रदेश हस्तशिल्प विकास एवं विपण निगम (UPHMDC) ने उन्हें 8 महीनें पहले 50 पुष्पकमल निर्मित करने का ऑर्डर दिया था। ये क्षण केवल महोबा नहीं बल्कि पूरे बुंदेलखंड को गौरवान्वित कर रहा है। 

मोदी को पसंद आया था पुष्पकमल 

मनमोहन सोनी के अनुसार, पीतल का पुष्पकमल पांच इंच का है। जिसमें 8 छोटी-बड़ी और 16 बड़ी पंखुडियां है। जब इसे खोलते हैं तो सभी पंखुड़िया खुली अवस्था में नजर आती हैं। इसे बंद करने पर सभी पंखुड़ी बंद हो जाती है। बता दें, यूपी में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने उन्हें पु्ष्पकमल गिफ्ट किया था। पीएम मोदी को ये पुष्पकमल काफी पसंद आया था। फिलहाल ये पल केवल महोबा ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।  

ये भी पढ़ें- G20 Summit 2023: बिना थके, बिना रुके 15 देशों संग द्विपक्षीय वार्ता, PM मोदी का शेड्यूल देख चकरा जाएगा सिर

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि