राजस्थान में राहुल गांधी से मिलने के बाद ही होगा कैबिनेट विस्तार, क्या सोनिया ने सौंपी दी है गद्दी

Published : Sep 16, 2020, 07:35 PM IST
राजस्थान में राहुल गांधी से मिलने के बाद ही होगा कैबिनेट विस्तार, क्या सोनिया ने सौंपी दी है गद्दी

सार

जानकारी के मुताबिक कैबिनेट विस्तार और मंत्रिमंडल फेरबदल के साथ ही राज्य में राजनीतिक नियुक्तियां हो सकती हैं। वहीं बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली जाएंगे।

जयपुर। राजस्थान में एक महीने तक चले सियासी संकट खत्म होने के बाद अब कैबिनेट विस्तार विधायकों की नजर है। लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस  नेता राहुल गांधी से मिलने के बाद राज्य में अशोक गहलोत सरकार कैबिनेट विस्तार  करेगी। वहीं अब मंत्रिमंडल विस्तार पर सीए अशोक गहलोत खेमे के विधायकों की उम्मीद बढ़ती जा रही है। वहीं माना जा रहा है कि गहलोत समर्थकों को ज्यादा संख्या में शामिल किया जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक कैबिनेट विस्तार और मंत्रिमंडल फेरबदल के साथ ही राज्य में राजनीतिक नियुक्तियां हो सकती हैं। वहीं बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली जाएंगे। इसके बाद से ही कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। फिलहाल राहुल गांधी विदेश गए हैं, और उनके आने के बाद ही उनके मुलाकात होगी। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि सचिन पायलट गुट को भी कैबिनेट विस्तार में जगह मिल सकती है। क्योंकि राज्य में सियासी संकट के दौरान सीएम गहलोत और कांग्रेस आलाकमान ने बागी विधायकों से बड़े-बड़े वादे किए गए थे।

लिहाजा सचिन पायलट गुट के नेताओं को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। हालांकि राज्य में संगठन में नई नियुक्तियों को लेकर भी अभी असमंजस ही बना हुआ है। क्योंकि सचिन पायलट गुट के कई नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया गया था और इसके बाद से ही राज्य में कई पद खाली हैं। सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने के बाद से डोटासरा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान देने के दो महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक प्रदेश या जिले में संगठन में कोई नियुक्ति नहीं हुई है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश