चीन और पाकिस्तान को लेकर सीडीएस रावत ने किया बड़ा खुलासा, कहा तैयार है सेना

Published : Sep 04, 2020, 06:58 AM IST
चीन और पाकिस्तान को लेकर सीडीएस रावत ने किया  बड़ा खुलासा, कहा तैयार है सेना

सार

सीडीएस रावत ने कहा कि चीन ने सीमा पर आक्रामकता दिखाई है लेकिन भारत इसका माकूल जवाब देने को सक्षम है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के जरिए भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर छेड़ा हुआ है लेकिन वह नाकाम रहा है। 

नई दिल्ली। देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने चीन और पाकिस्तान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सीडीएस रावत ने कहा कि दोनों देश भारत के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं और इसके लिए देश को तैयार रहना होगा और इसके लिए देश की सेना डिफेंस प्लानिंग पर विचार कर चुकी है।

सीडीएस रावत ने कहा कि चीन ने सीमा पर आक्रामकता दिखाई है लेकिन भारत इसका माकूल जवाब देने को सक्षम है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के जरिए भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर छेड़ा हुआ है लेकिन वह नाकाम रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान  मिलकर मोर्चा खोल सकते हैं और इसके लिए हमें तैयार रहने की जरूरत है। पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में चीन की आर्थिक गतिविधियों को लेकर उच्च स्तर पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही भारत को पूर्वी मोर्चे पर भी संघर्ष का खतरा बढ़ रहा है। इसके लिए देश को तैयार रहना होगा। वहीं हाल में चीन की कुछ आक्रामक गतिविधियों पर ध्यान दिया गया है और चीन का जवाब देने के लिए देश तैयार है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर छेड़ा है और वह जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के जरिए राज्य और देश के अन्य हिस्सों में आतंकवाद फैलाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान देश के उत्तरी सीमा पर कुछ करना चाहता है और वह अपने मसूंबों में नाकाम होगा और इससे उसे भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। सीडीएस रावत ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के साजिशों को देखते हुए देश के सशस्त्र बलों को तैयार रहना चाहिए और साथ ही भविष्य के लिए भी तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि देश चीन के साथ मौजूदा तनाव पर सीमा पर शांति चाहता है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम