फिर बाहर आया बोफोर्स घोटाले का जिन्न: क्या फिर से होगी जांच

Published : May 16, 2019, 07:06 PM IST
फिर बाहर आया बोफोर्स घोटाले का जिन्न: क्या फिर से होगी जांच

सार

31 साल पुराना बोफोर्स घोटाला मामला एक बार फिर से चर्चा में है। सीबीआई इस मामले की जांच एक बार फिर खोल सकती है। इसके लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अजय अग्रवाल ने याचिका दायर की है। 

नई दिल्ली: बोफोर्स घोटाले की फिर से जांच करने की मांग करने वाले अजय अग्रवाल के मकसद पर राउज एवेन्यू कोर्ट 6 जुलाई को सुनवाई करेगा। वहीं सीबीआई ने फिर से जांच संबंधी अपनी अर्जी को कोर्ट से वापस ले लिया है। कोर्ट ने कहा जांच के लिए अनुमति की जरूरत नही है। सीबीआई चाहे तो स्वतंत्र रूप जांच कर सकती है। 

इस मामले में जब सीबीआई ने कहा कि वह अपना अप्लीकेशन वापस लेना चाहती है। तब जज ने पूछा कि अर्जी वापस लेने की वजह बताइये। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा अगर सीबीआई को जांच करने के लिए आदेश नहीं दिया जाता है तो ये व्यापक जनहित के खिलाफ होगा। जबकि दोबारा जांच के लिए पिछले साल सीबीआई अर्जी दाखिल कर चुकी है। 

इससे पहले कोर्ट ने सीबीआई को बोफोर्स घोटाले मामले के रिकार्ड और दस्तावेज पेश करने को कहा था। ताकि यह तय किया जा सके कि बोफोर्स घोटाले मामले में आगे की जांच के लिए कोर्ट की अनुमति है या नही। 

पेशे से वकील अजय अग्रवाल ने 64 करोड़ की दलाली से जुड़े 31 साल पुराने बोफोर्स मामले की दोबारा जांच की मांग को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर सीबीआई ने नए सबूतों के आधार पर जांच की अनुमति मांगी थी। सीबीआई ने इससे पहले इस मामले में 2005 में दिल्ली हाइकोर्ट में चुनौती दी थी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि