वीडियोकॉन ग्रुप को कर्ज देने के मामले में आज ईडी में बयान दर्ज कराएंगी चंदा कोचर

Published : May 13, 2019, 02:17 PM ISTUpdated : May 13, 2019, 02:26 PM IST
वीडियोकॉन ग्रुप को कर्ज देने के मामले में आज ईडी में बयान दर्ज कराएंगी चंदा कोचर

सार

आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर पर वीडियोकॉन ग्रुप को 1,875 करोड़ रुपये का कर्ज देने का आरोप है। जिसे बाद में कंपनी ने एनपीए घोषित कर दिया था। यही नहीं वीडियोकॉन ग्रुप और चंदा के पति दीपक कोचर की कंपनी के कारोबारी रिश्ते भी सिद्ध हो चुके हैं। जांच में ये भी बात सामने आयी है कि वीडियोकॉन को कर्ज देने के बाद वीडियोकॉन ने दीपक कोचर की कंपनी में पैसा ट्रांसफर किया था।

आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर वीडियोकॉन ग्रुप को कर्ज देने के मामले में पूछताछ के लिए आज दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर पहुंची। पिछले दिनों ईडी ने उन्हें दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में अपने बयान दर्ज कराने को कहा था। चंदा आज अर्थशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराएंगी।

 बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर पर वीडियोकॉन ग्रुप को 1,875 करोड़ रुपये का कर्ज देने का आरोप है। जिसे बाद में कंपनी ने एनपीए घोषित कर दिया था। यही नहीं वीडियोकॉन ग्रुप और चंदा के पति दीपक कोचर की कंपनी के कारोबारी रिश्ते भी सिद्ध हो चुके हैं। जांच में ये भी बात सामने आयी है कि वीडियोकॉन को कर्ज देने के बाद वीडियोकॉन ने दीपक कोचर की कंपनी में पैसा ट्रांसफर किया था।

आज चंदा कोचर प्रवर्तन निदेशालय के मुख्य कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंची। जानकारी के मुताबिक आज अर्थशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कोचर के बयान रिकॉर्ड किए जाएंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ईडी ने चंदा कोचर, उनके परिवार और वीडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल धूत कई कार्यालय और आवासीय ठिकानों पर छापे मारे थे।

 कोचर ने सीईओ रहते हुए 1,875 करोड़ रुपये के कर्ज की मंजूरी दी थी। इसके बाद पिछले साल उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। ईडी ने अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच के लिए पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश