Chandrayaan-3 लैंडिंग की ओर, लंदन से अमेरिका तक दुआओं का दौर

Anshika Tiwari |  
Published : Aug 23, 2023, 10:37 AM IST
Chandrayaan-3 लैंडिंग की ओर, लंदन से अमेरिका तक दुआओं का दौर

सार

चंद्रयान-3 पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हैं बुधवार को शाम 6.04 बजे विक्रम लैंडर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग करेगा। हर कोई मून मिशन के कामयाब होने की दुआ मांग रहा है।

नेशनल डेस्क। घड़ी की सुई के साथ हिंदुस्तानियों की धड़कने तेज होती जा रही है। हर कोई उस पल का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहा है जब इतिहास में भारत का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया जाएगा। ISRO के सबसे महत्वकांक्षी स्पेश मिशन चंद्रयान-3 पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हैं बुधवार को शाम 6.04 बजे विक्रम लैंडर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग करेगा।  हर कोई मून मिशन के कामयाब होने की दुआ मांग रहा है। इसी क्रम में अमेरिका और यूके में भी Chandrayaan-3 के सफल होने की कामना की गई।

लंदन में प्रार्थनाओं का दौर जारी 

बता दें, दुनियाभर में भारत के लिए महजब से उपर उठकर प्रार्थनाओं का दौर जारी है। विभिन्न धर्मों से जुड़े लोग साउथ पर इंडिया की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए एकजुट हो रहे हैं। इसी क्रम में लदन में इंडियन स्टूडेंट्स और भारतीय लोगों द्वारा चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के शक्ति माताजी मंदिर में विशेष प्रार्थन रखी गई। छात्रों ने बताया कि चंद्रयान-3 के सफल होने के लिए वह यहां इकट्ठा हुए हैं। इतना ही नहीं मंदिर के पुजारी ने भी भारत की इस उपलब्धि पर इसरो और मोदी सरकार को बधाई देते हुए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना की। इस बीच अमेरिका के वर्जीनिया में प्रवासी भारतीयों ने मिशन की सफल लैंडिंग के लिए एक मंदिर में हवन किया। चंद्रयान-3 आज चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

इतिहास रचने के बेहद करीब भारत

23 अगस्त का दिन भारत के लिए बेहद खास है। भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 बुधवार शाम 6.04 बजे चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिग करेगा। ISRO सफल लैंडिंग कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं वैज्ञानिकों ने भी भरोसा दिया है कि वह चंद्रयान-2 को सफल बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही मिशन को सक्सेसफुल बनानेके लिए बैकअप प्लान तैयार किया गया है। इसलिए अब बस आज शाम का इंतजार है। 

 ISRO Chandrayaan 3 Landing LIVE Update: इन धुरंधरों के कंधों पर चंद्रयान-3 की जिम्मेदारी, लॉन्चिंग से लैंडिंग तक निभाया अहम रोल

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान