
नेशनल डेस्क। चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग कर ली है। इस पल ने समस्त देशवासियों को गौरवान्वित किया है। धड़कनों को बढ़ाने वाले इस पल को लोग ताउम्र याद रखेंगे। इसी बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (ISRO) ने शुक्रवार (25 अगस्त) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नया वीडियो जारी किया है। जिसमें चंद्रयान-3 रोवर ते लैंडर से चंद्रमा की सतह पर उतरने की प्रक्रिया को दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लैंडर के रैंप से होते हुए रोवर बेहद कम गति के साथ चांद की सतह पर उतरा।
चांद के रहस्यों का पता लगाएगा रोवर
23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चांद के साउथ पोल पर सुरक्षित लैंडिंग के क ढाई घंटे बाद रोवर प्रज्ञान लैंडर विक्रम से बाहर आ गया था। इसे लेकर इसरो ने दो दिन बाद वीडियो जारी किया है। जारी किए वीडियो में देखा जा सकता है कि रोवर चांद पर चहलकदमी कर रहा है और लगातार अहम जानकारियां इकट्ठा कर रहा है। बता दें, रोवर 23 तारीख से अगले 14 दिन चांद पर डाटा एकत्रित कर इसरो को भेजेगा। इसके साथ ही जैसे-जैसे रोवर चांद की सतह पर आगे बढ़ रह है, वैसे-वैसे वे अपने पहियों से भारत के प्रतीक अशोक स्तंभ के निशान उकेर रहा है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।