पत्रकार राजदेव रंजन हत्या मामले में शहाबुद्दीन व अन्य छह आरोपियों के विरुद्ध आरोप तय

dhananjay Rai |  
Published : Jan 30, 2019, 10:35 AM IST
पत्रकार राजदेव रंजन हत्या मामले में शहाबुद्दीन व अन्य छह आरोपियों के विरुद्ध आरोप तय

सार

इस मामले में आरोपित और न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व सांसद शहाबुद्दीन व भागलपुर जेल में बंद अजहरूद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई जबकि मुजफ्फरपुर जेल में बंद अन्य आरोपितों की भी कोर्ट में पेशी कराई गई। 

मुजफ्फरपुर-- बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड मामले में आरोपित पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन व अन्य छह लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए।

सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायधीश मनोज कुमार की अदालत में पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड मामले में आरोपित पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन व अन्य छह लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए। आरोप तय होने के बाद अब इस मामले में सत्र-विचारण की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया।  

आरोप तय किए जाने से पहले शहाबुद्दीन सहित सभी आरोपितों को उन पर लगाए गए आरोपों को पढ़कर सुनाया गया। सभी आरोपितों ने अपने पर लगाए गए आरोपों से इंकार किया और सत्र-विचारण का सामना करने की सहमति जताई।

इस मामले में आरोपित और न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व सांसद शहाबुद्दीन व भागलपुर जेल में बंद अजहरूद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई जबकि मुजफ्फरपुर जेल में बंद अन्य आरोपितों की भी कोर्ट में पेशी कराई गई।

सीबीआई ने इस मामले में पिछले साल 21 अगस्त को आरोपपत्र दाखिल किया था। 13 मई 2016 की शाम सीवान जिले में पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बिहार सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि