झारखंड में जेजेएमपी का स्वयंभू सबजोनल कमांडर गिरफ्तार

Published : Jan 30, 2019, 10:28 AM IST
झारखंड में जेजेएमपी का स्वयंभू सबजोनल कमांडर गिरफ्तार

सार

यादव के पास से एक देशी पिस्तौल बरामद किया गया। यादव को पलामू परिक्षेत्र के आरक्षी उपमहानिरीक्षक विपुल शुक्ला को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पकड़ा गया।

पलामु-- झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति मोर्चा (जेजेएमपी) के स्वयंभू ‘सशस्त्र सब-जोनल कमांडर’ संतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने संवाददाताओं को बताया कि तीस वर्षीय यादव को चैनपुर थाना अन्तर्गत कुर्का गांव के नजदीक उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह लेवी लेने अकेले आ रहा था। 

यादव के पास से एक देशी पिस्तौल बरामद किया गया। यादव को पलामू परिक्षेत्र के आरक्षी उपमहानिरीक्षक विपुल शुक्ला को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पकड़ा गया।

शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी गढ़वा जिले के रमकंडा थाना अन्तर्गत मंगराही गांव का मूल निवासी है, जो पलामू एवं गढ़वा जिले में सक्रिय था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यादव की दस उग्रवादी मामलों में तलाश थी। इसमें एक प्रमुख घटना 16 जनवरी 2016 की है, जिसमें इसने अपने ही दो साथियों चंचल जी और कमलेश पासवान की हत्या कर दी थी तथा दोनों शवों को चैनपुर थानान्तर्गत चांदो गांव के पास फेंक दिया था।

महथा ने बताया कि यादव को छह माह पूर्व अदालत से जमानत मिली थी और रिहा होने के बाद उसने पुनः उग्रवादी वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था।

इस सिलसिले में चार अन्य घटनाओं में उसकी सक्रिय भूमिका पाई गई थी। इसमें सड़क निर्माण में जुड़े एजेंसी के पदाधिकारियों एवं अन्य मजदूरों के साथ मारपीट करने, रंगदारी वसूलने और जान से मारने की धमकी देने समेत कई मामले दर्ज थे।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि