mynation_hindi

China Defence Budget: चीन ने फिर बढ़ाई टेंशन ! रक्षा बजट में की वृद्धि,भारत से कितना ज्यादा चीन का खर्च जानें

Anshika Tiwari |  
Published : Mar 05, 2024, 08:20 PM IST
China Defence Budget: चीन ने फिर बढ़ाई टेंशन ! रक्षा बजट में की वृद्धि,भारत से कितना ज्यादा चीन का खर्च जानें

सार

china defence budget 2024: पड़ोसी देश की सीमाओं पर बुरी नजर रखने वाले चीन ने एक बार फिर  डिफेंस बजट में बड़ी बढ़ोतरी की है। ड्रैगन ने 2024 के लिए  रक्षा बजट 7.5% बढ़ाकर 19.61 लाख करोड़ रुपए कर दिया है जो भारत के रक्षा बजट के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है।

China Defence Budget:किसी भी देश के लिए उसकी रक्षा बजट अहम होता है। इसी बीच बड़ी खबर आई है की चीन ने साल 2024 में अपना रक्षा बजट को 7.5% बढ़ा दिया है। यानी अब उसका कुल बजट 19.61 लाख करोड़ का हो गया है। भारत की तुलना में देखें तो चीन का रक्षा बजट तीन गुना ज्यादा है। भारत का रक्षा बजट 6.021 लाख करोड़ है हालांकि चीन अभी भी अमेरिका से कई गुना पीछे है अमेरिका का रक्षा बजट लगभग 73 लाख करोड़ रुपए है।

बुरे दौर में  बढ़ाया चीन ने रक्षा बजट

 बताते चलें चीन ने  रक्षा बजट में बढ़ोत्तरी ऐसे वक्त पर की है जब उसकी इकोनॉमी  बेहद नाजुक दौर से गुजर रही है। वहीं 2024 में ड्रैगन का डिफेंस एक्सपेंड 5 सालों में सबसे ज्यादा बताया जा रहा है। जबकि उसने आर्थिक विकास के लक्ष्य के लिए 5% की बढ़ोत्तरी का टारगेट रखा है। वहीं दूसरी ओर चीन ने ताइवान के लिए भी सख्त रुख अपनाया है।

 शी जिनपिंग के कार्यकाल में बढ़ा चीन का रक्षा बजट

जबसे शी जिनपिंग ने चीन की सत्ता संभाली है तब से उनके हर कार्यकाल में रक्षा बजट में बढ़ोतरी देखने को मिली। 2013 में चीन का रक्षा बजट 8.45 लाख करोड़ था जो 2024 में 19.6 1 लाख करोड़ के पास पहुंच गया है। कई रिपोर्ट्स में .े दावा भी किया जा रहा है कि चीन डिफेंस बजट का ज्यादातर हिस्सा नए उपकरणों पर खर्च करेगा। 2035 तक चीन का लक्ष्य सेना को पूरी तरह से मॉडर्नाइज करने का है।

ये भी पढ़ें- UP News: योगी के दूसरे कार्यकाल में पहली बार बढ़ा सरकारी कुनबा, इन 4 विधायकों ने ली मंत्रीपद की शपथ

PREV

Latest Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण
गर्भवती होते हुए भी क्रैक किया UPSC! पद्मिनी सेहरावत के UPSC सफर की कहानी जो आपको भी करेगी प्रेरित