चीन ने रोका ब्रह्मपुत्र का पानी, कांग्रेस सांसद ने की सुषमा से दखल की मांग

Published : Oct 19, 2018, 10:18 AM IST
चीन ने रोका ब्रह्मपुत्र का पानी, कांग्रेस सांसद ने की सुषमा से दखल की मांग

सार

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के सांसद निनोंग एरिंग का कहना है कि अरुणाचल के तूतिंग, यिंगकियोंग और पासीघाट इलाके में इसके कारण सूखे के हालात पैदा हो गए हैं। निनोंग एरिंग ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल से इस मामले में दखल देने की मांग की है।

चीन ने तिब्बत से भारत में बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी के पानी को रोक दिया है। पानी रोके जाने के कारण अरुणाचल प्रदेश के बड़े हिस्से में सूखे का खतरा पैदा हो गया है।

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के सांसद निनोंग एरिंग का कहना है कि अरुणाचल के तूतिंग, यिंगकियोंग और पासीघाट इलाके में इसके कारण सूखे के हालात पैदा हो गए हैं। निनोंग एरिंग ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल से इस मामले में दखल देने की मांग की है।

ब्रह्मपुत्र का पानी रुक जाने से अरुणाचल प्रदेश के तूतिंग, यिंगकियोंग और पासीघाट इलाके में इसके कारण सूखे के हालात पैदा हो गए हैं।

निनोंग एरिंग का कहना है कि चीन ने तिब्बत में बहने वाली यारलुंग सांगपो नदी का पानी रोक दिया है। इसे भारत में ब्रह्मपुत्र नदी के नाम से जानी जाती है।

वहीं चीन के जल संसाधन मंत्रालय के अनुसार इस नदी में भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ है इस कारण ब्रह्मपुत्र की मुख्यधारा प्रभाव प्रभावित हुई है।

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग जिला प्रशासन ने जनता ने एडवाइजरी जारी कर आम नागरिकों को नदी के क्षेत्र से दूर रहने और मछली पकड़ते समय बहुत सावधानी बरतने की सलाह दी है। क्योंकि अगर चीन ने पानी छोड़ा तो बाढ़ आ सकती है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल