ड्रैगन के साथ नेपाली सरकार के रिश्तों में मिठास के बीच जनता के लिए कड़वी हुई चीनी

Published : Jun 25, 2020, 09:31 AM IST
ड्रैगन के साथ नेपाली सरकार के रिश्तों में मिठास के बीच जनता के लिए कड़वी हुई चीनी

सार

भारत और नेपाल का सदियों साथ हैं और दोनों देशों के बीच बेटी-रोटी का रिश्ता है। लेकिन नेपाल की केपी ओली शर्मा सरकार इस रिश्ते को तार तार करने में लगी हैं और चीन के साथ मिलकर भारत के खिलाफ साजिश कर रही है। नेपाल की ओली शर्मा के खिलाफ वहां की जनता भी है। लेकिन नेपाल की सरकार आंखें मूंदे चीन के गोद में जा बैठी है। अब इसका खामियाजा की वहां की जनता को भुगतान पड़ा है।  

नई दिल्ली। नेपाल उस चीन की गोद में जा बैठा है। जिसका इतिहास धोखा देना है। भले ही नेपाल की सरकार इस बात को मानने को तैयार नहीं है। लेकिन नेपाल की जनता इस बात को समझ रही है। भारत और नेपाल के बीच खराब होते रिश्तों के बीच नेपाल में महंगाई बढ़ने लगी है। क्योंकि नेपाली सरकार ने सीमा पर सख्ती की है और इसका खामियाजा नेपाल की जनता को भुगतना पड़ रहा है। नेपाल में एक किलो चीनी की कीमत अब चीनी की कीमत अब 70 की चार सौ नेपाली करेंसी प्रति किलोग्राम हो गई है।


भारत और नेपाल का सदियों साथ हैं और दोनों देशों के बीच बेटी-रोटी का रिश्ता है। लेकिन नेपाल की केपी ओली शर्मा सरकार इस रिश्ते को तार तार करने में लगी हैं और चीन के साथ मिलकर भारत के खिलाफ साजिश कर रही है। नेपाल की ओली शर्मा के खिलाफ वहां की जनता भी है। लेकिन नेपाल की सरकार आंखें मूंदे चीन के गोद में जा बैठी है। अब इसका खामियाजा की वहां की जनता को भुगतान पड़ा है।

 नेपाल में भारत से 60 फीसदी से ज्यादा सामान जाता है। लेकिन पिछले दिनों सीतामढ़ी जिले में नेपाली आमर्ड फोर्स द्वारा फायरिंग करने और इसमें एक  भारतीय की मौत होने के बाद सीमा पर सख्ती के कारण नेपाल में रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें अब आसमान छूने लगी है। नेपाल में चीनी और नमक भारत से ही निर्यात किया जाता है। जानकारी के मुताबिक नेपाल में एक किलो नमक की कीमत 100 नेपाली करेंसी हो गई है। 

असल में दोनों देशों के बीच कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन में सीमाओं को सील किया गया था। लेकिन सीतामढ़ी की घटना के बाद सीमा पर सख्ती में इजाफा कर दिया गया है। मधुबनी का लदनियां इलाका नेपाल के सिरहा जिले से सटा हुआ है और वहां के लोग लदनियां बाजार से सामान खरीदने  के लिए आते थे लेकिन अब उनका यहां आना मुश्किल हो गया है। लिहाजा नेपाल सामान उपलब्ध न होने के कारण महंगी हो गई है।

ड्रैगन के इशारे पर काम कर रही नेपाल सरकार 

नेपाल के सिरहा के लगडी शिकाज्योति के निवासी रामचंद्र यादव मानते हैं कि नेपाल सरकार अपनी राह से भटक गई है और सदियों से चले आ रहे भारत-नेपाल के रिश्तों को नेपाल सरकार ने खराब कर दिया है। नेपाली जनता प्रधानमंत्री केपी ओली की नीतियों को गलत बता रही हैं और कह रही हैं कि नेपाल को भारत से सीखना चाहिए। क्योंकि चीन ने उसे भी धोखा दिया है। लिहाजा नेपाल को भी चीन धोखा देगा।

जानें कितनी बढ़ी कीमत

सीतामड़ी से सटे नेपाल में नमक का भाव अब सौ नेपाली करेंसी हो गया है जबकि पहले 16 नेपाली करेंसी था। वहीं अब सरसों तेल दो सौ की जगह आठ सौ प्रति लीटर, चीनी की कीमत अब 70 की चार सौ प्रति किलो हो गई है। इसके साथ ही खाने पाने वस्तुओं में दस गुना तक कीमतों में इजाफा हो रहा है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान