राहत: दिल्ली में 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल और साप्ताहिक बाजार

Published : Oct 08, 2020, 10:42 AM IST
राहत: दिल्ली में 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल और साप्ताहिक बाजार

सार

इसके लिए  दिल्ली सरकार ने आदेस जारी कर दिए हैं और इसके तहत कोरोना संकटकाल में महामारी के कारण जारी बंदी के बाद दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने सभी साप्ताहिक बाजारों को तत्काल प्रभाव से खोलने की अनुमति दी है।

नई दिल्ली। कोरोना संकटकाल में केंद्र सरकार के अनलॉक 5 में छूट दिए जाने के बाद अब दिल्ली सरकार ने भी राज्य में सिनेमा हॉल को एक बार खोलने की अनुमति दे दी है। राज्य  में आगामी 15 अक्टूबर के बाद 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल को खोला जा सकेगा। इसके लिए दिल्ली सरकार ने तैयारियां कर ली हैं।  वहीं राज्य सरकार ने लोगों की दिक्कतों को देखते हुए तत्काल रूप से साप्ताहिक बाजारों को भी खोलने की अनुमति दे दी।

इसके लिए  दिल्ली सरकार ने आदेस जारी कर दिए हैं और इसके तहत कोरोना संकटकाल में महामारी के कारण जारी बंदी के बाद दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने सभी साप्ताहिक बाजारों को तत्काल प्रभाव से खोलने की अनुमति दी है।  वहीं  राज्य में सिनेमा हॉल को 15 अक्टूबर से खोला जाएगा और इसकी अनुमति राज्य सरकार ने अनुमति दे दी है।  इसके लिए दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा है कि अब दिल्ली के सभी साप्ताहिक बाज़ार खुल सकेंगे। वहीं अभी तक राज्य सरकार ने केवल 2 बाजार प्रतिदिन प्रति जोन की इजाजत थी। फिलहाल राज्य में साप्ताहिक बाजार खुलने के बाद गरीब लोगों को इस से काफ़ी राहत मिलेगी। दिल्ली सरकार का कहना है कि साप्ताहिक  बाजार और सिनेमा हॉल खोले जाने को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देश पालन करना होगा।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: शेल्बी अस्पताल में 12 सफल किडनी ट्रांसप्लांट के साथ मेडिकल टूरिज्म का हब बना सूरत
Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी