मुख्य न्यायाधीश के चरित्रहनन की कोशिश नाकामयाब, जांच कमेटी ने खारिज की शिकायत

Published : May 06, 2019, 05:31 PM IST
मुख्य न्यायाधीश के चरित्रहनन की कोशिश नाकामयाब, जांच कमेटी ने खारिज की शिकायत

सार

सुप्रीम कोर्ट की अंदरुनी जांच कमेटी ने मुख्य न्यायाधीश पर उनकी पूर्व महिला कर्मचारी द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को खारिज कर दिया है। 

नई दिल्ली: देश के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के उपर लगे यौन शोषण के आरोप खारिज हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट की अंदरुनी जांच कमेटी ने उनकी पूर्व महिला कर्मचारी द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को खारिज कर दिया है। 

कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उन्हें महिला के आरोपो में कोई तथ्य नहीं मिला। इस कमेटी की अध्यक्षता जस्टिस एसए बोबडे कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि 'सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व कर्मचारी के लगाए गए उन आरोपों में कोई तथ्य नहीं मिल रहे हैं, जिसके तहत मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।'

कुछ ही दिनों पहले मुख्य न्यायाधीश की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने उनके उपर यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद भारी हंगामा हुआ था। इन आरोपों की जांच के लिए जस्टिस बोबडे की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई थी। जिसने आज अपनी रिपोर्ट सौंपी। 

जांच करने वाली कमेटी ने यह भी साफ कर दिया है कि इस मामले में गठित आंतरिक कमेटी की रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट के नियम(2003) के तहत सार्वजनिक नही किया जाएगा। 
इस कमेटी में 
जस्टिस एस ए बोबडे, इंदु मल्होत्रा और इंदिरा बनर्जी शामिल थे। 

कमेटी की रिपोर्ट की एक प्रति मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को भी दी गई है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश