सीबीआई के अंतरिम प्रमुख राव की नियुक्ति संबधी याचिका की सुनवाई से अलग हुए चीफ जस्टिस गोगोई

Published : Jan 21, 2019, 12:44 PM IST
सीबीआई के अंतरिम प्रमुख राव की नियुक्ति संबधी याचिका की सुनवाई से अलग हुए चीफ जस्टिस गोगोई

सार

सीजेआई और जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक नियुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली एनजीओ ‘कॉमन कॉज’ की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

एम नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक नियुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई से चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने खुद को अलग कर लिया है। चीफ जस्टिस ने हितों के टकराव का मामला बताते हुए खुद को इस मामले से हटा लिया। 

सीजेआई और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक नियुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘कॉमन कॉज’ की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। अब बृहस्पतिवार को इस मामले की दूसरे बेंच में सुनवाई होगी।

सीजेआई ने कहा कि वह याचिका पर सुनवाई नहीं कर सकते क्योंकि वह अगले सीबीआई निदेशक का चयन करने वाली समिति बैठक का हिस्सा होंगे।

एनजीओ कॉमन कॉज की तरफ से त्वरित सुनवाई के लिए दायर याचिका को ठुकराते हुए कोर्ट ने 21 जनवरी को सुनवाई की तारीख दी थी। याचिका में राव की नियुक्ति के साथ सीबीआई में होनेवाली नियुक्ति में पारदर्शिता की अपील की गई थी। याचिकाकर्ता एनजीओ कॉमन कॉज के वकील प्रशांत भूषण हैं।

प्रधानमंत्री, विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी का नेता और सीजेआई या उनके द्वारा नामित शीर्ष अदालत का कोई न्यायाधीश इस उच्चाधिकार प्राप्त समिति का हिस्सा होते हैं। 24 जनवरी को नए सीबीआई चीफ के चयन के लिए पैनल की बैठक होने वाली है। 

सुप्रीम कोर्ट द्वारा कुछ शर्तों के साथ बहाल किए जाने के अगले ही दिन पूर्व निदेशक आलोक वर्मा को पद से हटा दिया गया। पद से हटाने के बाद वर्मा ने नौकरी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राव को फिर से अंतरिम सीबीआई चीफ बना दिया गया था। 

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि