हरियाणा में कुछ युवक मस्जिद पर चढ़े और फिर देखिए क्या हुआ...

हरियाणा में कुछ युवक मस्जिद पर चढ़े और फिर देखिए क्या हुआ...

Published : Sep 09, 2018, 12:37 AM IST

फरीदाबाद में हिंदू संगठन के युवाओं ने बल्लभगढ़ की हरी विहार कॉलोनी में एक मस्जिद के ऊपर तिरंगा झंडा लहरा दिया। इस दौरान हिंदू संगठन के युवाओं ने मस्जिद के ऊपर चढ़ कर वंदे मातरम के नारे लगाए और जय श्री राम का जय घोष करते हुए हिंदुत्व की पहचान बताई।

बेशक पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी दफ्तरों स्कूलों और घरों के ऊपर तिरंगा झंडा लहराया गया हो। लेकिन फरीदाबाद बल्लभगढ़ की हरी विहार कॉलोनी में मौजूद एक मस्जिद के ऊपर हिंदू संगठन के दर्जनों युवाओं ने तिरंगा झंडा फहरा दिया। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में यह नजारा पहली बार देखने को मिला। 


हिंदू संगठन के युवाओं ने पहले मस्जिद के ऊपर तिरंगा झंडा लहराया और उसके बाद वंदे मातरम और जय श्री राम के नारे लगाए। इस बारे में हिंदू संगठन से युवा ने बताया कि “उन्होंने सुबह से ही पूरे शहर के मंदिरों के ऊपर तिरंगा झंडा लहराया है, उनके हरी विहार कॉलोनी में पहुंचने पर मस्जिद के ऊपर तिरंगा झंडा नहीं दिखाई दिया। ऐसे में उन्होंने मस्जिद के ऊपर चढ़ कर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा झंडा लहरा दिया हालांकि इस प्रकार की गतिविधि से किसी मुस्लिम भाई को कोई परेशानी नहीं हुई”।
 

03:36लॉकडाउन के दौरान खुली शराब की दुकानों पर दिल्ली सरकार ने लगाया एक अनोखा टैक्स
03:37विदेशों में फंसे भारतीयों की लिए खुशखबरी, जल्द वापस लाया जाएगा उनको भारत
03:16आरबीआई ने की बैठक, एक बार फिर बढ़ेगी ईएमआई देने की डेडलाइन?
03:49जान के साथ-साथ अब कोरोना के चलते नौकरियों पर भी मंडराया खतरा
03:10इरफान के बाद ऋषि कपूर भी छोड़ गए दुनिया का साथ
03:46बॉलीवुड ही नहीं, समाज में एक अकेलापन छोड़ गए इरफान
03:41क्या इस बार भी एक बार फिर बढ़ेगा लॉकडाउन, या 3 मई को मिलेगी राहत?
03:39पीएम मोदी संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कुछ राज्यों ने कहा बढ़ाया जाए लॉकडाउन
04:03कोरोना के चलते उत्तर भारत में 20 साल के सबसे कम स्तर पर पहुंचा प्रदूषण
03:01पालघर मॉब लिंचिंग में 110 लोग गिरफ्तार, सीएम ठाकरे ने कहा होगी कठोर कार्रवाई