तानाजी पर घिरे सीएम उद्धव ठाकरे, अब लिया ये फैसला

Published : Jan 22, 2020, 08:02 AM IST
तानाजी पर घिरे सीएम उद्धव ठाकरे, अब लिया ये फैसला

सार

ये फिल्म 17वीं शताब्दी में मराठा साम्राज्य के वीर सेनापति तान्हाजी के जीवन पर आधारित है। वह छत्रपति शिवाजी महाराज के करीबी मित्रों और सेनापतियों में माने जाते थे। तान्हाजी ने 1670 में सिंहगढ़ के युद्ध में मुगलों को परास्त किया था और इस युद्ध में उन्हें वीरगति प्राप्त हुई थी। इस फिल्म को यूपी और हरियाणा पहले ही टैक्स फ्री कर चुकी हैं। लेकिन महाराष्ट्र सरकार अभी तक इस मामले में पीछे है।

मुंबई। महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार पहले से ही अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' को लेकर विवादों में घिरी है। क्योंकि अभी तक राज्य सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री नहीं किया है। जबकि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भाजपा शासित राज्य में इस टैक्स फ्री कर दिया है। जिसके बाद इस फिल्म को लेकर उद्धव ठाकरे सरकार पर दबाव है। हालांकि राज्य में कांग्रेस भी चाहती है कि दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को टैक्स फ्री कर दिया क्योंकि कांग्रेस शासित तीन राज्यों में इस फिल्म को टैक्स  फ्री किया गया है। फिलहाल महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार ने फैसला किया है कि वह पूरे कैबिनेट के साथ तानाजी देखने एक साथ जाएंगे।

तान्हाजी मालुसरे के जीवन पर बनी फिल्म तानाजी महाराष्ट्र सरकार के लिए दिक्कत बनी हुई है। क्योंकि अभी तक महाराष्ट्र सरकार ने इसे राज्य में टैक्स फ्री नहीं किया है। जिसको लेकर भाजपा राज्य सरकार पर आक्रामक है। लिहाजा अब महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे की अगुवाई में बनी शिवसेना सरकार ने पूरे कैबिनेट के सदस्यों के साथ अजय देवगन की फिल्म "तानाजी" फिल्म को देखने का फैसला किया है। इसका ऐलान राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे ने किया है।

फिल्म स्टार अजय देवगन की फ़िल्म "तानाजी- द अनसंग वॉरियर" बॉक्स ऑफ़िस में छाई हुई है और माना जा रहा कि ये 200 करोड़ रुपये के क्लब में पहुंचेगी। ये फिल्म 17वीं शताब्दी में मराठा साम्राज्य के वीर सेनापति तान्हाजी के जीवन पर आधारित है। वह छत्रपति शिवाजी महाराज के करीबी मित्रों और सेनापतियों में माने जाते थे। तान्हाजी ने 1670 में सिंहगढ़ के युद्ध में मुगलों को परास्त किया था और इस युद्ध में उन्हें वीरगति प्राप्त हुई थी। इस फिल्म को यूपी और हरियाणा पहले ही टैक्स फ्री कर चुकी हैं। लेकिन महाराष्ट्र सरकार अभी तक इस मामले में पीछे है।

वहीं कांग्रेस भी छपाक को टैक्स फ्री करने के लिए दबाव बना रही है। फिलहाल सरकार भी तानाजी को जल्द ही टैक्स फ्री कर सकती है। हालांकि इस फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए ठाकरे कैबिनेट की बैठक हुई थी, लेकिन इसका ऐलान नहीं किया जा सका। लिहाजा माना जा रहा है कि इस मुद्दे से बचने के लिए इस फिल्म को ठाकरे कैबिनेट ने देखने का फैसला किया। जिसके बाद इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया जाएगा।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश