एयर इंडिया के खाने में कॉकरोच

Feb 3, 2019, 2:04 PM IST

एयर इंडिया की भोपाल से मुंबई जा रही उड़ान में एक यात्री को सांभर-बड़ा के साथ कॉकरोच परोस दिया गया। रोहित राज सिंह चौहान नाम के इस यात्री ने एयर इंडिया के मुंबई कार्यालय में इस बात की शिकायत दर्ज कराई है।

रोहित राज चौहान फ्लाइट नंबर AI-634 से शनिवार की सुबह मुंबई के लिए रवाना हुए थे। भोपाल से चलने के बाद केबिन क्रू स्टाफ ने यात्रियों को जलपान दिया। 

लेकिन रोहित के ऑर्डर किए हुए सांभर वड़ा में कॉकरोच निकला। यह देखते ही यात्री ने क्रूमेम्बर से इसकी शिकायत दर्ज कराई। लेकिन क्रूमेम्बर ने उनकी शिकायत को अनदेखा करके अन्य यात्रियों को ब्रेकफास्ट परोस दिया। 

जिसके बाद यात्री ने कंप्लेंट कॉपी में शिकायत दर्ज कराके क्रूमेम्बर से दस्तखत कराया। इस फ्लाइट में मुंबई एयरपोर्ट से ही खाना लोड होता है।