भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले भोपाल सीट के लिए बीजेपी ने दृष्टि पत्र जारी किया। जिसे पार्टी की आधिकारिक प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने पेश किया। यह दृष्टि पत्र महिला सुरक्षा, शिक्षा, मज़दूर, किसानो को ध्यान में रख कर बनाया गया है।
लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चित भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह साधु संतो और मंदिरों के सहारे चुनाव जीतने की जुगत में तांत्रिक क्रिया के लिए प्रसिद्ध बगुलामुखी मंदिर पहुंचे जहां विशेष पूजन अनुष्ठान कर जीत की कामना की।
मध्य प्रदेश के कटनी में एक अपराधी सेंन्ट्रल बैंक के एटीएम से पैसे चुराने की कोशिश कर रहा था। जिसपर अलार्म बज गया और पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह घटना बड़वारा थाना अंतर्गत मझगवां की है। जहां आरोपी भान सिंह उर्फ लाल सिंह, जो कि ढीमरखेड़ा का रहने वाला है, वह मझगवां सेंट्रल बैंक का एटीएम तोड़कर रात को करीब ढाई बजे पैसे चुराने की कोशिश कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे मौका ए वारदात से गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर प्रदेश के संभल में बाथरूम में नहाने गया एक मासूम बिजली की चपेट में आ गया। दर्दनाक बात यह हुई कि मासूम को बचाने के चक्कर में परिवार के ही दो और लोग बिजली की चपेट में आ गए।
छत्तीसगढ़ के कोरिया में बारात से भरी बस व ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसकी वजह से एक आदमी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 20 लोग घायल हो गए। जिन्हें मनेन्द्रगढ़ व चिरमिरी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। यह घटना कोड़ा चौकी अंतर्गत भौता नेवरी मार्ग की है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में 2 साल की मासूम की मौत लू लगने से हो गई। यह मामला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के धमना-बसाटा गांव का है। उसे गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लाये थे। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में शहर से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित दुर्रापुर गांव में एक तेंदुआ जंगल से भटककर गांव में घुस गया है। गांव में जैसे ही लोगों ने तेंदुआ को देखा भगदड़ मच गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान कर्ज़माफी पर सवाल खड़ा करके शिवराज सिंह सफेद झूठ बोल रहे हैं।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में 40 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम रतन साहू है। उसके सिर में गोली लगने से उसकी मौत हुई। यह मामला अजयगढ़ थाना क्षेत्र के सोसायटी के पीछे चोरियाई भटिया के पास की है।
चुनाव के मैदान में साध्वी प्रज्ञा को मात देने के लिए दिग्गी ने अब कंप्यूटर बाबा की शरण में जाकर सिद्धि साधना शुरू कर दी है। इसके लिए मंगलवार को दिग्गी राजा अपनी पत्नी अमृता राय के साथ कंप्यूटर बाबा के योग कैंप पहुंचे जहां विवादों में रहने वाले कंप्यूटर अपने सहयोगी संतों के साथ हठ योग में बैठे हैं।