
नई दिल्ली। उत्तर भारत को ठंड और कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया है। ठंड के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पहाड़ी राज्यों में लगतार बर्फबारी हो रही है और इसके चलते उत्तरी राज्य शीतलहर की चपेट में है। ठंड के कारण इन राज्यों में कई लोगों की मौत हो गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं और सरकार की तरफ से रैन बसेरों में कंबल और आलाव की व्यवस्था की जा रही है। अकेले उत्तर प्रदेश में ही 25 लोगों की मौत होने की खबर आ रही है।
मौसम विभाग पहले ही चेतावनी दी थी कि उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। देश के उत्तरी राज्यों में पिछले एक हफ्ते से तापमान में गिरावट आई है। ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण तापमान में और ज्यादा गिरावट आ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी और आने वाले दिनों में इसमें और ज्यादा इजाफा हो सकता है।
ठंड के कारण उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में पिछले 24 घंटे में 15 लोगों की जान चली गई। हालांकि गुरुवार को हल्की धूप निकली, लेकिन इससे ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी राज्यों खासतौर से उत्तर प्रदेश को गलन भरी बर्फीली ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी। वहीं पछुआ के कारण ठंड में किसी भी तरह की कमी नई आएगी। विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोल्ड डे कंडीशन के साथ ही घना कोहरा रहने की आशंका जताई है। गौरतलब है कि ठंड के कारण उत्तरी राज्यों में स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां कर दी गई हैं। वहीं कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थमी हुई है। राजधानी दिल्ली में भी ठंड के कारण जनजीवन ठहरा हुआ है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।