उत्तर भारत में फिर शीतलहर, बारिश के साथ ओले पड़ने की आशंका

Published : Jan 06, 2020, 08:04 AM IST
उत्तर भारत में फिर शीतलहर, बारिश के साथ ओले पड़ने की आशंका

सार

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है। जिसके कारण मैदानी राज्यों में ठंड का इजाफा होगा। क्योंकि हवा की ठंडक में ओर ज्यादा बढ़ोतरी होगी। 

 नई दिल्ली। शीतलहर और ठंड का अभी भी उत्तर भारत में असर जारी है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज से उत्तर भारत में कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं कई हिस्सों में ओले भी पड़ सकते हैं। जिसके कारण शीतलहर फिर पड़ सकती है। हालांकि उत्तरी राज्यों में पिछले चार दिनों से दिन में धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन अब पहाड़ों में बर्फबारी और ओले पड़ने के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है। जिसके कारण मैदानी राज्यों में ठंड का इजाफा होगा। क्योंकि हवा की ठंडक में ओर ज्यादा बढ़ोतरी होगी। फिलहाल मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए नारंगी और पीली चेतावती जारी कहते हुए कहा कि यहां पर इसके कारण अगले दो दिन के भीतर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश और कई राज्यों में बेहद घना कोहरा पड़ सकता है। जिसके कारण यातायात में लोगों को दिक्कत होगी। वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, पूर्वी राजस्थान, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिमी बंगाल, ओडिशा और बिहार में भी हल्का कोहरा पड़ सकता है। हालांकि धूप निकलने के कारण पिछले कुछ दिनों से लोगों को राहत मिली है। लेकिन उत्तर भारत में अभी भी ठंड का कहर जारी है। हिमाचल के शिमला, मनाली, कुफरी, डलहौजी, केयलोंग और कलपा समेत कई हिस्सों में तापमान शून्य के नीचे पहुंच गया जबकि जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में तापमान माइनस 1 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं घाटी के कई इलाकों में तापमान माइनस 15 डिग्री तक पहुंच गया है।

इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर जारी है। रविवार को हरियाणा का करनाल सबसे ठंडा रहा, यहां पर तापमान सामान्य से 5 अंक नीचे 1.8 डिग्री रहा। जबकि पंजाब में बठिंडा 3.3 डिग्री रिकार्ड किया गया वहीं चंडीगढ़ में तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया।
 

PREV

Recommended Stories

Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में नाइट कैंप, स्काई गेज़िंग और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों ने सीखा नया अनुभव
Surat News: शारदा विद्यामंदिर और S.V.M. स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक फन फेयर, छात्रों की रचनात्मकता ने जीता दिल