पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, इस बार होगी तेज ठंड

Published : Nov 14, 2018, 06:52 PM IST
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, इस बार होगी तेज ठंड

सार

सर्दी की शुरुआत के साथ हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी जारी है। इसका असर मैदानी इलाकों पर भी दिख रहा है। क्योंकि अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आ रही हवाएं इस ठंड को तेजी से फैला रही हैं। 

हिमाचल प्रदेश में किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मनाली, रोहतांग और लाहौल स्पीति में लगातार बर्फबारी जारी है। जिसकी वजह से दिल्ली, चंडीगढ़ और आस पास के इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

लाहौल-स्पीति, बारालाचा, डुंडीं, कोकसर, पैटसियो, रोहतांग दर्रा, चंबा के पांगी और भरमौर सहित धौलाधार की ऊंची चोटियों में कई दिनों से रुक-रुक बर्फबारी हो रही है।  

बर्फबारी से हिमाचल और कश्मीर में शीतलहर चलने लगी है। शिमला में तो मंगलवार की रात बारिश भी हुई। मनाली और लाहौल घाटी के कुंजुम दर्रे सहित चोटियों में हिमपात हुआ है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अफगानिस्तान-पाकिस्तान यानी पश्चिम से आने वाली हवाएं ऊपरी स्तर पर चक्रवात लेकर पश्चिमी हिमालय से होती हुई जम्मू-कश्मीर सहित देश के उत्तरी हिस्सों में नमी लेकर आती हैं। 

इसके कारण हरियाणा, पंजाब सहित आसपास के क्षेत्रों में तो प्रेशर सिस्टम बनता है। इससे ठंडक होने के साथ-साथ धुंध बढ़ने लगती है।  

रोहतांग पास बंद होने से लाहौल घाटी आने वाले 200 से ज्यादा लोग मनाली में फस गए हैं। लोगों का आरोप है कि रोहतांग सुरंग से होकर जाने के लिए प्रशासन की ओर से सहयोग नहीं मिल रहा है। 

रोहतांग दर्रा फिलहाल वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से लाहौल घाटी पांच माह के लिए बाकी दुनिया से कट गई है।

ऊंचे क्षेत्रों में हो रही हल्की बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि 15 नवम्बर तक पूरे उत्तर भारत में मौसम खराब बना रहेगा। 15 नवंबर के बाद आसमान साफ होने का अनुमान है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश