सामी को पद्मश्री लेकर कांग्रेस और दिग्गी राजा आमने-सामने

Published : Jan 27, 2020, 08:18 AM IST
सामी को पद्मश्री लेकर कांग्रेस और दिग्गी राजा आमने-सामने

सार

दिग्विजय  सिंह ने अदनान सामी को पद्मश्री देने पर सरकार की तारीफ की है। आमतौर पर केन्द्र की भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाले दिग्गी राजा ने कहा कि जब सरकार पाकिस्तानी मुस्लिम को नागरिकता दे सकती है तो नागरिकता कानून के तहत उन्हें नागरिकता देने में क्या दिक्कत है।

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल को नागरिक और संगीतकार अदनान सामी पर कांग्रेस पार्टी और पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह आमने सामने हैं। कांग्रेस पार्टी ने जहां अदनान सामी को पद्मश्री देने को लेकर सवाल उठाएं हैं वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह यानी दिग्गी राजा ने कहा कि जब किसी मुस्लिम को नागरिकता दी जा सकती है तो नागरिकता संसोधन कानून के तहत क्यों नहीं दी जा सकती है।

दिग्विजय  सिंह ने अदनान सामी को पद्मश्री देने पर सरकार की तारीफ की है। आमतौर पर केन्द्र की भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाले दिग्गी राजा ने कहा कि जब सरकार पाकिस्तानी मुस्लिम को नागरिकता दे सकती है तो नागरिकता कानून के तहत उन्हें नागरिकता देने में क्या दिक्कत है। गौरतलब है कि सामी को कुछ साल पहले ही भारत की नागरिकता दी है और पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ बयान देते रहते हैं।  

लेकिन इस बार सरकार ने संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री दिया है। दिग्विजय सिंह ने सामी को पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर खुशी जताई है।  दिग्गी राजा ने कहा कि सामी को भारतीय नागरिकता देने के लिए उन्होंने भारत सरकार से सिफारिश भी की थी। उधर कांग्रेस अदनान सामी को पद्मश्री देने को लेकर सवाल उठा रही है। कांग्रेस ने सामी को पद्मश्री देने का विरोध किया और इस पर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि ये भाजपा सरकार की चमचागिरी है और पुरस्कार देने के लिए नए मानदंड बनाए गए हैं।  

कांग्रेस ने कहा कि करगिल युद्ध में शामिल हुए सैनिक सनाउल्लाह को घुसपैठिया घोषित किया गया था और जिसका पिता पाकिस्तानी वायुसेना में रहकर देश के खिलाफ गोलबारी कर रहा था उसे पद्मश्री दिया जा रहा है। गौरतलब है कि अदनान सामी के पिता पाकिस्तानी वायुसेना में अफसर थे और उन्होंने भारत और पाकिस्तान की लड़ाई में हिस्सा लिया था।  वहीं मोहम्मद सनाउल्लाह भारतीय सेना का सैनिक है, जिसे एनआरसी में घुसपैठिया बताया गया था।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश