शरजील इमाम को खोज रही है पांच राज्यों की पुलिस, बढ़ी मुश्किलें

Published : Jan 27, 2020, 07:49 AM IST
शरजील इमाम को खोज रही है पांच राज्यों की पुलिस, बढ़ी मुश्किलें

सार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 16 जनवरी को इमाम ने राष्ट्रविरोधी भाषण दिया था और उसने कहा कि वह असम को देश से अलग कर देगा। क्योंकि मुस्लिम अगर एकजुट हो जाएं। इमाम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का छात्र है और इसकी तलाश में यूपी पुलिस दिल्ली पहुंची हुई है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 

नई दिल्ली। नागरिकता संसोधन कानून के विरोध के लिए आयोजित रैली में देश के टुकड़े-टुकड़े करने और राष्ट्रविरोधी भाषण देने को लेकर सुर्खियों में आए जवाहर लाल नेहरू के छात्र शरजील इमाम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उस पर राष्ट्रद्रोह के कई मुकदमें दर्ज हो गए हैं और कई राज्यों की पुलिस इसे खोज रही है। पुलिस का दावा है कि वह अंडरग्राउंड हो गया है। लेकिन जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 16 जनवरी को इमाम ने राष्ट्रविरोधी भाषण दिया था और उसने कहा कि वह असम को देश से अलग कर देगा। क्योंकि मुस्लिम अगर एकजुट हो जाएं। इमाम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का छात्र है और इसकी तलाश में यूपी पुलिस दिल्ली पहुंची हुई है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। दिल्ली में यूपी पुलिस शरजील इमाम को खोज रही है। शरजील के खिलाफ अलीगढ़ में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था।

यही नहीं शरजील पर असम में भी राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके कारण उसकी मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। हालांकि माना जा रहा है कि कोर्ट के जरिए बेल कराने की तैयारी कर रहा है। लेकिन अभी तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। गौरतलब अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 16 जनवरी को संशोधित नागरिकता कानून, और और राष्ट्रीय नागरिकता पंजीकरण को लेकर विरोध रैली आयोजित की गई थी। जिसमें शरजील इमाम ने देश को तोड़ने का भाषण दिया था। जिसके बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसको लेकर विपक्षी दलों ने भी उसके बयान की निंदा की थी।

शरजीह दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के आयोजकों में से एक है। भाजपा इस मामले को लेकर कहा था कि देश में खुलेआम आगजनी, खुले जिहाद का आवाहन किया जा रहा है। हालांकि  एएमयू के पूर्व अध्यक्ष ने भी पिछले दिनों हिंदुओं के कत्लेआम की बात कही थी। जिसको लेकर उस पर भी केस दर्ज किया गया है। एमएमयू के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि हम उस कौम से ताल्लुक रखते हैं, जो अगर बर्बाद करने पर उतर जाए तो बर्बाद कर देती है और उन लोगों को  भी बता देंगे कि हम कैसे बर्बाद कर सकते हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण