दिल्ली विस चुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा उतारे केजरीवाल के खिलाफ प्रत्याशी, जानें कौन हैं ये

Published : Jan 21, 2020, 08:16 AM IST
दिल्ली विस चुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा उतारे केजरीवाल के खिलाफ प्रत्याशी, जानें कौन हैं ये

सार

हालांकि माना जा रहा था कि केजरीवाल के खिलाफ दोनों ही पार्टियां किसी बड़े चेहरे को उतारेंगी। लेकिन दोनों ही दल ने स्थानीय नेता पर दांव खेला है और उन्हें नई दिल्ली विधानसभा सीट के लिए टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी पहले ही इस सीट के लिए केजरीवाल के नाम का ऐलान कर चुकी थी। लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने सस्पेंस बनाए  रखा।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे अहम माने जाने वाली नई दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया  है। जो दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को टक्कर देंगे। भाजपा ने यहां से सुभाष यादव को उतारा है जबकि कांग्रेस ने यहां से रोमेश सभरवाल को प्रत्याशी घोषित किया है। फिलहाल कांग्रेस और भाजपा ने बाकी बची सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने छह और भाजपा ने 10 उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा ने अब पूरी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। जबकि तीन सीट उसने सहयोगी दलों के लिए छोड़ी है, वहीं उसके अहम सहयोगी अकाली दल ने चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।

हालांकि माना जा रहा था कि केजरीवाल के खिलाफ दोनों ही पार्टियां किसी बड़े चेहरे को उतारेंगी। लेकिन दोनों ही दल ने स्थानीय नेता पर दांव खेला है और उन्हें नई दिल्ली विधानसभा सीट के लिए टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी पहले ही इस सीट के लिए केजरीवाल के नाम का ऐलान कर चुकी थी। लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने सस्पेंस बनाए  रखा। फिलहाल कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची का ऐलान कर दिया है।

जिसके तहत छह सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। इस सूची में पार्टी ने तिलक नगर से रमिंद्र सिंह बमराह, राजिंदर नगर से रॉकी टूसिड, बदरपुर से प्रमोद कुमार यादव, कोंडली से अमरीश गौतम, घोंडा से भीष्म शर्मा, करावल नगर से अरविंद सिंह को प्रत्याशी बनाया है। अभी तक कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए 61 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। जबकि  चार सीटें उसने राष्ट्रीय जनता दल के लिए छोड़ी हैं।

वहीं भाजपा ने सभी 67 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। जबकि तीन सीटें उसने सहयोगी दलों के लिए छोड़ी हैं। इसमें से दो सीट जनता दल यूनाइटेड के लिए औऱ एक सीट लोकजनशक्ति पार्टी के लिए छोड़ी है। गठबंधन के मुताबिक जदयू को संगम बिहार और बुराड़ी की सीटें दी गई हैं जबकि लोजपा के खाते में सीमापुरी आई है।

भाजपा ने अपनी अंतिम सूची में नांगलोई जाट से सुमनलता शौकीन, राजौरी गार्डन से रमेश खन्ना, हरि नगर से तेजेंद्रपाल बग्गा, दिल्ली कैंट से मनीष सिंह, कस्तूरबा नगर से रविंद्र चौधरी, महरौली से कुसुम खत्री, कालका जी से धर्मवीर सिंह कृष्णा नगर से अनिल गोयल और शाहदरा से संजय गोयल को मैदान में उतारा है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश