शाहीन बाग पहुंचे दिग्गी राजा, भाषण न देने पर उठे सवाल

Published : Jan 21, 2020, 07:57 AM IST
शाहीन बाग पहुंचे दिग्गी राजा, भाषण न देने पर उठे सवाल

सार

हालांकि दिग्गी राजा से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता शाहीन बाग जा चुके हैं और उन्होंने वहां पर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर आग उगली और कहा कि केंद्र सरकार विभाजनकारी नीतियों अपना रही है। वहीं मध्य प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह पहुंचे। लेकिन वह इस बार अपने तीखे भाषणों से बचते नजर आए।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह यानी दिग्गी राजा भी पहुंचे। लेकिन केन्द्र सरकार पर हमेशा आग उगलने वाले दिग्गी राजा ने यहां पर भाषण देने से परहेज किया। जिसको लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। दिग्गी राजा ने यहां पर नागरिकता ऐक्ट और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों से मुलाकात की।

हालांकि दिग्गी राजा से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता शाहीन बाग जा चुके हैं और उन्होंने वहां पर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर आग उगली और कहा कि केंद्र सरकार विभाजनकारी नीतियों अपना रही है। वहीं मध्य प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह पहुंचे। लेकिन वह इस बार अपने तीखे भाषणों से बचते नजर आए। जबकि नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर वह पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं।

शाहीन बाग पहुंचकर दिग्विजय सिंह ने सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ विरोध जताया। शाहीन बाग में भाषण न देने को लेकर कहा कि ये कोई राजनैतिक मंच नहीं है। गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में महीने भर से प्रदर्शन जारी है। हालांकि इस प्रदर्शन के कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। लिहाजा अब दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इसके लिए दिल्ली पुलिस से ठोस कार्यवाही करने को कहा है। लिहाजा माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस जल्द ही प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्यवाही कर सकती है। सोमवार को दिल्ली पुलिस की तरफ से प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज किया गया है।

दिग्विजय सिंह से पहले यहां पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर और शशि थरूर भी पहुंच चुके हैं। जिन्होंने केन्द्र सरकार को लेकर विवादित बयान दिया। थरूर पर तो प्रदर्शनकारियों ने नरम कट्टरपंथी होने तक का आरोप लगाया, जबकि वह यहां पर लोगों को समर्थन देने के लिए आए थे। गौरतलब है कि देशभर मे मुस्लिम नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं। लेकिन भारत सरकार साफ कर चुकी है। किसी भारतीय को इससे नुकसान नहीं होगा।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान