जिसको कभी दरवाजे से लौटाया था क्या उसी को कांग्रेस की कमान सौंपेगे राहुल

Published : Jun 25, 2019, 12:52 PM ISTUpdated : Jun 25, 2019, 02:24 PM IST
जिसको कभी दरवाजे से लौटाया था क्या उसी को कांग्रेस की कमान सौंपेगे राहुल

सार

लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी हार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अध्यक्ष के पद पर इस्तीफा देने की पेशकश की थी। हालांकि कांग्रेस कार्यसमिति ने उन्हें इस फैसले को कुछ समय तक टालने की सलाह दी थी। 

नई दिल्ली। कांग्रेस में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश जारी है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस कार्यसमिति ने चार नामों पर अपनी सहमति दे दी है और जल्द ही इनमें से एक नाम पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मोहर लगाएंगे। फिलहाल कांग्रेस में इस दौड़ में अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सबसे आगे बताए जा रहा है। जिन्हें लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद राहुल गांधी ने तीन बार बगैर मुलाकात किए लौटा दिया था। 

लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी हार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अध्यक्ष के पद पर इस्तीफा देने की पेशकश की थी। हालांकि कांग्रेस कार्यसमिति ने उन्हें इस फैसले को कुछ समय तक टालने की सलाह दी थी। राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया था कि नया अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का नियुक्त किया जाए। ताकि आगामी चुनावों में बीजेपी के आरोपों से बचा जा सके।

हालांकि कुछ दिन पहले इस पद के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटोनी का नाम तेजी से उभरा था। लेकिन उन्होंने अपने स्वास्थ्य कारणों की वजह से अपना नाम वापस ले लिया। हालांकि ये भी तय है कि जो भी इस पद पर नियुक्त किया जाएगा वह गांधी परिवार का वफादार ही होगा। लिहाजा इस पद पर अब अशिक गहलोत का नाम तेजी से चल रहा है। गहलोत को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए चार नामों पर चर्चा हो रही है। लेकिन इन नामों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ही मोहर लगाएंगे। बहरहाल इस दौड़ में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे चल रहा है। कुछ दिन पहले तक राहुल गांधी गहलोत से नाराज चल रहे थे। 

यहां तक कि तीन बार वह राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे, लेकिन राहुल गांधी उनसे नहीं मिले। वहीं गहलोत के अलावा सुशील कुमार शिंदे, मल्लिकार्जुन खड़गे, और सचिन पायलट के नाम सूची में है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष को भी नियुक्त किया जा सकता है। ताकि संतुलन बनाया जा सके। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट