सपना के बाद अब ‘रंगीला गर्ल’ पर कांग्रेस की नजर

Published : Mar 25, 2019, 04:06 PM IST
सपना के बाद अब ‘रंगीला गर्ल’ पर कांग्रेस की नजर

सार

हरियाणा की मशहूर गायिका और डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस को बाय-बाय कहने के बाद अब कांग्रेस की नजर रंगीला गर्ल पर है। कांग्रेस रंगीला गर्ल के नाम से मशहूर उर्मिला मातोंडकर को मुंबई से लोकसभा की टिकट दे सकती है।

हरियाणा की मशहूर गायिका और डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस को बाय-बाय कहने के बाद अब कांग्रेस की नजर रंगीला गर्ल पर है। कांग्रेस रंगीला गर्ल के नाम से मशहूर उर्मिला मातोंडकर को मुंबई से लोकसभा की टिकट दे सकती है। हालांकि अभी तक उर्मिला की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

कांग्रेस भाजपा की राह पर चलते हुए फिल्म स्टार और सामाजिक लोगों को पर टारगेट कर रही है। अब खबर आ रही है कि कांग्रेस पार्टी उर्मिला मातोंडकर को मुंबई से लोकसभा का टिकट दे सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी उत्तर मुंबई संसदीय सीट से चौंकाने वाला उम्मीदवार उतार सकती है। इस सीट पर भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी फिर एक बार उम्मीदवार बनाया है। लिहाजा इस पर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर का नाम सामने आ रहा है।

उर्मिला को टिकट देने के पीछे कांग्रेस की रणनीति के पीछे उनका मराठी होना और फिल्म उद्योग से जुड़ा होना बड़ा कारण है। उर्मिला को बॉलीवुड में उर्मिला 'छम्मा छम्मा' और रंगीला 'गर्ल' के नाम से जानी जाती हैं। हालांकि उर्मिला अभी तक कांग्रेस पार्टी की सदस्य नहीं हैं, लेकिन पार्टी उन्हें पहले पार्टी में शामिल करना चाहती है। ताकि उसके बाद उन्हें लोकसभा का टिकट दिया। हाल ही में कांग्रेस में बिग-बॉस फेम शिल्पा शिंदे और असावरी जोशी भी शामिल हुई हैं। हालांकि उनको टिकट देने को लेकर पार्टी ने कोई फैसला नहीं किया है।

कांग्रेस भी कलाकारों और चर्चित हस्तियों को पार्टी में शामिल करने की कोशिशों में लग गई है। हालांकि एक दिन पहले ही सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने का खंडन कर कांग्रेस नेतृत्व को मुश्किल में डाल दिया था। वहीं अब सपना चौधरी के बीजेपी में शामिल होने के कयास लग रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा में एक्ट्रेस एवं समाजवादी पार्टी की पूर्व नेता जयप्रदा के शामिल होने की चर्चाएं हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश