राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में लगी सेंध, कांग्रेस ने लगाया विधायकों को बंधक बनाने का आरोप

Published : Mar 04, 2020, 07:03 AM IST
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में लगी सेंध, कांग्रेस ने लगाया  विधायकों को बंधक बनाने का आरोप

सार

असल में दो दिन पहले ही कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि भाजपा उसके विधायकों को खरीद रही है। तो इसके बाद राज्य के सीएम कलननाथ ने चुटकी लेते हुए कहा कि फोकट का माल है लेना है तो लू। लेकिन अब राज्यसभा कांग्रेस के लिए ही मुश्किल बनता जा रहा है।

भोपाल। राज्यसभा के होने वाले चुनाव में अब दिलचस्प मोड़ आ गया है। तीन सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने उसके दस विधायकों को बंधक बना लिया है। कांग्रेस ने भाजपा पर उसके और बसपा के विधायकों को हरियाणा के गुरुग्राम के एक होटल में बंधक बनाने का आरोप लगाया।


असल में दो दिन पहले ही कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि भाजपा उसके विधायकों को खरीद रही है। तो इसके बाद राज्य के सीएम कलननाथ ने चुटकी लेते हुए कहा कि फोकट का माल है लेना है तो लू। लेकिन अब राज्यसभा कांग्रेस के लिए ही मुश्किल बनता जा रहा है। क्योंकि राज्य में एक सीट भाजपा के खाते में जानी तय है। लेकिन अगर कांग्रेस के पास विधायकों की कमी हुई तो वह दूसरी सीट से हाथ थो सकती है। हालांकि  अभी तक कहा जा रहा है कि कांग्रेस दो सीटें जीत जाएगी।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा नेता मध्य प्रदेश की बसपा के विधायक रामबाई को दिल्ली ले गए हैं। हालांकि दिग्विजय सिंह के इस आरोप का खंडन उसके पति गोविंद ने ही कर दिया है। उनका कहना है कि वह बेटी से मिलने के लिए दिल्ली गई हैं। हालांकि इस मामले ने आग तक पकड़ी जब भाजपा नेता शिवराज सिंह दिल्ली के लिए निकले। इसके बाद राज्य में ये खबर चलने लगी कि दो निर्दलीय, बसपा विधायक और आधा दर्जन कांग्रेस विधायक दिल्ली के पास गुरुग्राम में हैं।

इसकी खबर के बाद कांग्रेस ने मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन को हालात का जायजा लेने के लिए दिल्ली भेजा। कांग्रेस का दावा है जब उसके नेता होटल पहुंचे तो विधायकों को कहीं और भेज दिया गया।  जबकि इन नेताओं को होटल में रामबाई ही मिलीं। इसके बाद दिग्विजय सिंह भी होटल पहुंचे। उनका कहना है कि भाजपा विधायकों को खरीद रही है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश