केजरीवाल की राह पर चले सोरेन, किया फ्री बिजली का ऐलान

Published : Mar 04, 2020, 06:54 AM IST
केजरीवाल की राह पर चले सोरेन, किया फ्री बिजली का ऐलान

सार

झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आज कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन सरकार ने बजट पेश किया है। इस बजट की खास बात ये है कि इसमें दिल्ली की आप सरकार की तरह घोषणाएं की गई है। सोरेन सरकार ने दिल्ली की तर्ज पर राज्य में मोहल्ला क्लीनिक बनाने ऐलान किया है। ऐसा दिल्ली के बाद पहली बार झारखंड में किया जा रहा है।

रांची। झारखंड की हेंमत सोरेन सरकार अब दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार की राह पर है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने भी दिल्ली की तर्ज पर राज्य में मोहल्ला क्लीनिक खोलने और 100 यूनिट बिजली फ्री देने का ऐलान बजट में किया है। हालांकि इस बात का इशारा कुछ दिन पहले राज्य सीएम हेंमत सोरेन ने किया था।

झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आज कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन सरकार ने बजट पेश किया है। इस बजट की खास बात ये है कि इसमें दिल्ली की आप सरकार की तरह घोषणाएं की गई है। सोरेन सरकार ने दिल्ली की तर्ज पर राज्य में मोहल्ला क्लीनिक बनाने ऐलान किया है। ऐसा दिल्ली के बाद पहली बार झारखंड में किया जा रहा है। वही दिल्ली की तरह राज्य में बिजली उपभोक्ताओं को हर महीने 100 यूनिट बिजली फ्री देने का ऐलान किया। इसके साथ ही सोरेन की सरकार ने बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी बड़े ऐलान किए हैं।

इसके साथ ही सोरेन सरकार ने राज्य के किसानों के लिए केन्द्र सरकार की तर्ज पर कर्जमाफी की घोषणा की है। हालांकि जेएमएम ने इसको अपने घोषणापत्र में शामिल किया था। राज्य में सरकार बनने के बाद सोरेन सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 86 हजार 370 करोड़ रुपये के बजट पेश किया है। इस बजट में राज्य सरकार ने 13,054.06 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय और 73,315.94 करोड़ रुपये का राजस्व व्यय रखा गया है।

राज्य सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष में राज्य की विकासदर को आठ फीसदी रखने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार ने बजट में विधवाओं को राशन उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। कुल मिलाकर सोरेन सरकार ने राज्य में लोकलुभावन बजट पेश किया है। जिसकी उम्मीद पहले से की जा रही थी। राज्य सरकार ने किसानों के लिए पचास हजार तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश