जानें अमेठी में क्या कर रही है राहुल की ‘गुप्त टीम’

Published : Jun 02, 2019, 11:01 AM IST
जानें अमेठी में क्या कर रही है राहुल की ‘गुप्त टीम’

सार

अमेठी में राहुल गांधी को बीजेपी की केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पचपन हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। निर्वतमान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राज्य में महज एक सीट ही जीत पायी है और इस बार उसका वोट प्रतिशत भी कम हुआ है। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी और उसे 7.5 फीसदी वोट मिले थे। 


नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में मिली करारी हार के बाद पार्टी सदमे में है। खासतौर से गांधी परिवार की माने जाने वाली परंपरागत अमेठी सीट में राहुल गांधी की हार को पार्टी पचा नहीं पा रही है। हालांकि अभी तक हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी नहीं आये हैं, लेकिन वहां पर उनकी गुप्त टीम पहुंच चुकी है। ये टीम राहुल गांधी की हार के कारणों का पता कर रही है।

अमेठी में राहुल गांधी को बीजेपी की केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पचपन हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। निर्वतमान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राज्य में महज एक सीट ही जीत पायी है और इस बार उसका वोट प्रतिशत भी कम हुआ है। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी और उसे 7.5 फीसदी वोट मिले थे।

अब राहुल गांधी के अमेठी से लोकसभा चुनाव हार के बाद पार्टी हार के कारणों की पड़ताल कर रही है। लिहाजा राहुल गांधी की एक गुप्त टीम अमेठी पहुंची हुई है। इस टीम की कमान गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले केएल शर्मा संभाल रहे हैं। राहुल गांधी की हार की समीक्षा टीम गोपनीय तरीके से कर रही है।

ये समीक्षा अमेठी के सभी गांव स्तर पर की जा रही है और इसके लिए गोपनीय बैठकें हो रही हैं। जिसमें नामित लोगों के अलावा किसी अन्य नेता को शामिल होने की अनुमति नहीं है। इस टीम को शर्मा के अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का राजनीतिक कार्य देख रहे जुबैर खान भी देख रहे हैं।

इन दोनों प्रतिनिधियों को दो दिन पहले ही अमेठी में भेजा गया है। जो जल्द ही कांग्रेस आलाकमान को अपनी रिपोर्ट देंगे। अमेठी को गांधी परिवार का सबसे पुराना गढ़ माना जाता है और राहुल गांधी के चुनाव हारने के बाद स्थानीय कांग्रेस इकाई में उथल-पुथल शुरू हो गयी थी।

राहुल की हार के लिए पार्टी के नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दिलचस्प ये है कि लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी छोड़कर बाकी सभी चारों विधानसभाओं में स्मृति इरानी से पीछे रहे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट