राजस्थान में कांग्रेस खेल रही है डबल गेम, नोटिस के बाद अब दिया 'परिवार' में वापस आने का न्योता

Published : Jul 16, 2020, 09:17 AM IST
राजस्थान में कांग्रेस खेल रही है डबल गेम, नोटिस के बाद अब दिया 'परिवार' में   वापस आने का न्योता

सार

राज्य के विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने इस बात की पुष्टि की है कि राज्य में कांग्रेस की शिकायत पर 19 बागी विधायकों को नोटिस भेजा गया। इन विधायकों को अपना पक्ष रखने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया है।

जयपुर। कांग्रेस ने बागी पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों को विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने की याचिका विधानसभा अध्यक्ष को कर दी है। इसके जरिए कांग्रेस सचिन पायलट और विधायकों पर दबाव बनाने की कोशिश की है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पायलट और दूसरे बागी विधायकों को वापस पार्टी में वापस लाना चाहती है और कांग्रेस ने कहा कि पार्टी के दरवाजे बागी विधायकों के लिए बंद नहीं हुए हैं।

राज्य के विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने इस बात की पुष्टि की है कि राज्य में कांग्रेस की शिकायत पर 19 बागी विधायकों को नोटिस भेजा गया। इन विधायकों को अपना पक्ष रखने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया है। वहीं कांग्रेस ने इन विधायकों पर नोटिस भेजकर दबाव बनाने की कोशिश की है ताकि वह पार्टी में वापस लौट जाएं और कांग्रेस सरकार पर हमेशा के लिए खतरा टल जाए।

अगर राज्य में पायलट समेत विधायकों की सदस्यता जाती है तो कांग्रेस को सरकार चलाने के लिए निर्दलीय और छोटे दलों का सहारा लेना पड़ेगा और राज्य में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार कमजोर हो जाएगी। लिहाजा कांग्रेस चाहती है कि बागी विधायक पार्टी में लौट आएं। वहीं बुधवार को सीएम अशोक गहलोत ने दावा किया कि पायलट का नाम लिए बगैर कहा कि वह सीधे तौर पर भाजपा के साथ विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल थे और इसके प्रमाण उनके पास हैं। 

वहीं कांग्रेस महासचिव एवं राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि पायलट के लिए पार्टी के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं, भगवान उनको सद्बुद्धि दे और पार्टी में वापस लौटें। इसके जरिए कांग्रेस ने विधायकों के लि रास्ता बनाया है। ताकि पार्टी को राज्य में ज्यादा नुकसान न हो और राज्य के सीएम अशोक गहलोत की बात भी रह जाए। हालांकि गहलोत अपने दांव में सफल हो गए हैं और वह अपने कैबिनेट से सचिन पायलट को बाहर करने के साथ ही अपने करीबी नेता को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपने में सफल हुए हैं। लिहाजा अब गहलोत को पायलट से ज्यादा खतरा नहीं है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश