अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा कि कांग्रेस तो सपा-बसपा के गठबंधन में ही है

Published : Mar 06, 2019, 10:09 AM ISTUpdated : Mar 06, 2019, 12:24 PM IST
अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा कि कांग्रेस तो सपा-बसपा के गठबंधन में ही है

सार

यूपी में सपा और बसपा गठबंधन में कांग्रेस को शामिल करने की अटकलों के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस तो गठबंधन में ही है। 

नई दिल्ली/लखनऊ।

यूपी में सपा और बसपा गठबंधन में कांग्रेस को शामिल करने की अटकलों के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस तो गठबंधन में ही है। क्योंकि गठबंधन ने कांग्रेस के लिए दो सीटें छोड़ी हैं। जाहिर है इससे तो वह गठबंधन में ही है।

लखनऊ में राष्ट्रीय लोकदल को गठबंधन में शामिल करने और तीन सीटें उसके लिए छोड़ने के बाद अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा के बीच बने गठबंधन का हिस्सा है। क्योंकि गठबंधन ने कांग्रेस के लिए दो सीटें, अमेठी और रायबरेली की सीटें छोड़ी हैं। पिछले कुछ दिनों से खबरें तेजी से चल रही हैं कि सपा और बसपा गठबंधन ने कांग्रेस के लिए 10 सीटें देना का प्रस्ताव दिया है। क्योंकि पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है और भाजपा इसे आगामी चुनाव में कैश कराएगी।

अखिलेश ने कहा, कांग्रेस गठबंधन में हमारे साथ है और गठबंधन में अमेठी और रायबरेली सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी गयी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि माना जा रहा है कि भाजपा को रोकने के लिए सपा-बसपा नेता परोक्ष रूप से कांग्रेस को अमेठी और रायबरेली के अलावा भी आधा दर्जन अन्य सीटों पर ‘‘फ्रेंण्डली फाइट’ कर सकते हैं। हालांकि अखिलेश ने इस पर खुलकर बोलने से मना कर दिया है।

लखनऊ में जब अखिलेश से समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव द्वारा संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने की शुभकामना देने के सवाल पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नेताजी पहले मनमोहन सिंह को आशीर्वाद दे चुके हैं। क्या वह प्रधानमंत्री बन गये। ये तो नेता जी का दिल है जो सभी का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि देश में असल लड़ाई भाजपा से है और भाजपा को हराने के लिए सपा और बसपा एक साथ आए हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान