कांग्रेस नेता से पप्पू यादव की मुलाकात पर भड़की राजद

Published : Oct 09, 2018, 09:30 AM IST
कांग्रेस नेता से पप्पू यादव की मुलाकात पर भड़की राजद

सार

पप्पू यादव पिछले लोकसभा चुनाव में राजद के प्रत्याशी के तौर पर मधेपुरा से जीत कर संसद में पहुंचे थे। लेकिन 2015 में लालू यादव से मतभेद होने के बाद उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण राजद से निष्कासित कर दिया गया था जिसके बाद पप्पू ने जन अधिकार पार्टी बनाई।   

पटना-- जन अधिकार पार्टी प्रमुख एवं मधेपुरा से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के साथ कल देर रात हुई बैठक के बाद कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के बीच राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई।

पप्पू यादव ने पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में गोहिल से मुलाकात की थी। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गोहिल ने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया था।

इस बीच, पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने गैर-गुजरातियों, विशेषकर गुजरात में बिहार के लोगों, पर हमलों और बिहार में व्याप्त राजनीतिक स्थिति के बारे में चर्चा की थी। 
गौरतलब है कि पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन कांग्रेस सांसद हैं।

पप्पू यादव की गोहिल से मुलाकात को अगले लोकसभा चुनाव से जोड़ कर देखे जाने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर राजद विधायक और प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी नए घटक को शामिल करने के संबंध में निर्णय अकेले कांग्रेस द्वारा नहीं लिया जा सकता है।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पुत्र और बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने हाल ही में कहा था कि पप्पू यादव के लिए महागठबंधन में कोई जगह नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पप्पू यादव पिछले लोकसभा चुनाव में राजद के प्रत्याशी के तौर पर मधेपुरा से जीत कर संसद में पहुंचे थे। लेकिन 2015 में लालू यादव से मतभेद होने के बाद उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण राजद से निष्कासित कर दिया गया था जिसके बाद पप्पू ने जन अधिकार पार्टी बनाई। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल