सोनिया के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति ईडी ने कर ली कुर्क

Published : Feb 15, 2019, 08:19 PM IST
सोनिया के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति ईडी ने कर ली कुर्क

सार

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा की करोड़ों की जमीन आज प्रवर्तन निदेशालय ने कुर्क कर ली। यह कार्रवाई राजस्थान के बीकानेर में हुए जमीन घोटाला मामले में की गई है। 

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी की 4 करोड़ 62 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। 

यह संपत्ति वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से थी। इन संपत्तियों की कीमत आज के समय में कई करोड़ है। 

ईडी के अधिकारियों ने आज यानी शुक्रवार को इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी है। 

यह कार्रवाई बीकानेर के कोलायत में हुए जमीन घोटाले के मामले में की गई है। साल 2015 में हुए इस सौदे के सिलसिले में ईडी ने आपराधिक मामला दर्ज किया था। 

बीकानेर के तहसीलदार ने अपने इलाके में जमीन के आवंटन में कथित धोखाधड़ी के बारे में शिकायत की थी।  जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने प्राथमिकी और आरोपपत्र दायर किया था। 

इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन वाड्रा इसी मंगलवार को जयपुर में ईडी के कार्यालय में पूछताछ के लिए आए थे। उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं।

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने दिल्ली के कार्यालय में तीन दिन तक रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की थी। दिल्ली में हुई पूछताछ वाड्रा द्वारा विदेश में खरीदी गई संपत्तियों के सिलसिले में थी। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: शेल्बी अस्पताल में 12 सफल किडनी ट्रांसप्लांट के साथ मेडिकल टूरिज्म का हब बना सूरत
Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी