कांग्रेसियों किया राहुल गांधी की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़, 50 हजार में बेचे मीडिया पास

Published : Jun 29, 2019, 08:19 PM IST
कांग्रेसियों  किया राहुल गांधी की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़, 50 हजार में बेचे मीडिया पास

सार

राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर हुए खिलवाड़ पर कांग्रेस से निष्कासित नेता आर त्यागराज ने तमिलनाडु कांग्रेस समिति के मीडिया समन्वयक गोपन्ना पर राहुल गांधी की प्रेस मीट के पास को 50 हजार से एक लाख रुपये तक में बेचे जाने का आरोप लगाया है। 

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जहां अपने इस्तीफे को लेकर अड़े हुए हैं। अब वहीं एक बात खुलकर आ रही है कि तमिलनाडू में कांग्रेस के नेताओं ने प्रेस मीट के पास 50 हजार से 1 लाख रुपये में बेचे। ये एक तरह से राहुल गांधी की सुरक्षा से खिलवाड़ है। फिलहाल तमिलनाडु में राहुल गांधी की प्रेस मीट के टिकट बेचे जाने को लेकर कांग्रेस से भीतर बवाल मचा हुआ है।

राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर हुए खिलवाड़ पर कांग्रेस से निष्कासित नेता आर त्यागराज ने तमिलनाडु कांग्रेस समिति के मीडिया समन्वयक गोपन्ना पर राहुल गांधी की प्रेस मीट के पास को 50 हजार से एक लाख रुपये तक में बेचे जाने का आरोप लगाया है। त्यागराज ने कहा कि गोपन्ना ने टिकट बेचकर राहुल गांधी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है और वह इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से करेंगे।

उनके इस आरोप के बाद राज्य में कांग्रेस के भीतर बवाल मचा हुआ है। त्यागराज को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम का करीबी माना जाता है। उन्होंने पार्टी ने निकाल दिया है। इसके बाद उन्होंने खुलेतौर पर प्रेस मीट के कार्ड बेचे जाने का आरोप लगाया। त्यागराज ने कहा कि ये गंभीर मुद्दा है और इसकी जांच होनी चाहिए। क्योंकि मीडिया समन्वयक ने प्रेस मीट के पास 50 हजार से एक लाख रुपये तक बेचे।

कांग्रेस ने तमिलनाडु के चेन्नई जिलाध्यक्ष कराते आर त्यागराजन को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। हालांकि इसे पी चिदंबरम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। त्यागराज ने कहा कि राहुल गांधी की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया है। उधर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन भंग करने के कारण पार्टी से निकाला गया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट