कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार पर छाए फिर संकट के बादल, कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा

Published : Jul 01, 2019, 12:42 PM IST
कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार पर छाए फिर संकट के बादल,  कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा

सार

कांग्रेस आलाकमान के साथ ही कर्नाटक में भी पार्टी के भीतर भूचाल मचा हुआ है। दिल्ली में कांग्रेस के ज्यादा नेता राहुल गांधी का मनाने के लिए डेरा डाले हुए हैं तो कर्नाटक में विधायक ने अचानक इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। जानकारी के मुताबिक विजयनगर से कांग्रेस विधायक आनंद सिंह ने विधानसभा में अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया।

कर्नाटक में राजनैतिक उठापटक तेज हो गयी है। आज कांग्रेस के विजयनगर से विधायक आनंद सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है। उन्होंने इस्तीफा उस वक्त दिया है जबकि मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी विदेश की यात्रा पर हैं और उनको स्वदेश वापस आने में करीब एक सप्ताह लगेगा।

कांग्रेस आलाकमान के साथ ही कर्नाटक में भी पार्टी के भीतर भूचाल मचा हुआ है। दिल्ली में कांग्रेस के ज्यादा नेता राहुल गांधी का मनाने के लिए डेरा डाले हुए हैं तो कर्नाटक में विधायक ने अचानक इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। जानकारी के मुताबिक विजयनगर से कांग्रेस विधायक आनंद सिंह ने विधानसभा में अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया।

उन्होंने पार्टी से भी इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा स्‍पीकर रमेश कुमार को सीधे सौंपा है। जबकि राज्य के सीएम कुमार स्वामी विदेश यात्रा पर हैं। इस लिहाज से उनके लिए बड़ा झटका है। इससे एक बात और साफ हो गयी है कि राज्य में कांग्रेस औऱ जेडीएस के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं।
आज बेल्‍लारी जिला स्‍थित विजयनगर के विधायक आनंद सिंह ने विधानसभा स्‍पीकर के आर रमेश को बेंगलुरु स्‍थित उनके घर में जाकर इस्तीफा सौंपा।

फिलहाल कुमारस्वामी को स्वदेश में लौटने में एक हफ्ते से ज्यादा का समय लगेगा। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने विधायकों की बगावत की संभावनाओं को देखते हुए कांग्रेस विधायकों को एक रिसॉर्ट में रखा गया था। इसमें आनंद सिंह भी थे। अंदरखाने से जो खबरे आ रही हैं उसके मुताबिक उन्हें एक विधायक ने परेशान किया। क्योंकि आंनद सिंह उन विधायकों में शामिल थे, जो राज्य में ‘ऑपरेशन कमल’ के दौरान पकड़े गए थे।

इसके कारण ही विधायकों को रिसार्ज में रखा गया था। गौरतलब है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन की खबरें लगातार आ रही हैं। वहीं कांग्रेस और जेडीएस के बीच में रिश्ते खराब हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और जेडीएस मिलकर चुनाव लड़ी, उसके बावजूद वह राज्य में महज एक सीट जीत पायी है। पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा भी चुनाव हार गए थे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान