
नई दिल्ली। भले ही राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बच गई हो और उसके विधायक एक जुट हो गए हों, लेकिन मणिपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और राज्य में पार्टी के छह विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। ये वो विधायक हैं जो पिछले दिनों पार्टी की व्हिप के खिलाफ विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हुए थे और राज्य की भाजपा सरकार ने विधानसभा में बहुमत हासिल किया था।
राज्य में कांग्रेस के छह विधायकों ने इस्तीफा दिया है और इसके कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। ये सभी कांग्रेस के उन आठ विधायकों में शामिल हैं जो पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए सोमवार को विधानसभा सत्र में उपस्थित नहीं हुए थे और इस सत्र में भाजपा नीत एन बीरेन सिंह सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया था। फिलहाल कांग्रेस के छह विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और माना जा रहा है कि ये जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वहीं ये विधायक सोमवार को पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में शामिल नहीं हुए थे।
जानकारी के मुताबिक वांगखाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक हेनरी सिंह, ओइनम लुखोई, मोहम्मद अब्दुल नासीर, पोनम ब्रोजन , नगमथांग होकिप और गिनसुआनहु हैं। इन विधायकों कहना है कि ओ इबोबी सिंह के नेृतत्व में विश्वास की कमी के कारण राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने में विफल रही जबकि वह सबसे बड़ी पार्टी थी। वहीं हेनरी सिंह ने कहा कि पार्टी वफादार नेताओं को दरकिनार कर रही है। असल में राज्य की 60 सदस्यों वाली विधानसभा में अध्यक्ष समेत मौजूदा विधायकों की संख्या 53 है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।