मर रही कांग्रेस में जान फूंकने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की क्विज योजना

Published : Aug 27, 2019, 08:02 PM IST
मर रही कांग्रेस में जान फूंकने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की क्विज योजना

सार

यूपी कांग्रेस में जान फूंकने के लिए प्रियंका वाड्रा ने क्विज कराने का तरीका निकाला है। जिसमें राजीव गांधी के कार्यकाल से जुड़े 60 सवाल पूछे जाएगे।   

बुलंदशहर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस में जान फूंकने लिए तरह तरह के प्रयोग कर रही हैं। प्रियंका गांधी की पहल पर ही कॉंग्रेस युवा तबके में पैठ बनाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की 75वी जयंती पर राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। बुलंदशहर में कक्षा 08 से कक्षा 12 तक के करीब 4000 स्टूडेंट्स को परीक्षा में शामिल करने का लक्ष्य आला कमान ने रखा है। 

परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले 60 छात्र छात्राओं को न सिर्फ  लेपटॉप, टेबलेट, साइकिल और घड़ी जैसे पुरस्कार दिए जाएंगे, बल्कि मेधावी स्टूडेंट्स का सम्मान भी कांग्रेस करेगी। बाकायदा  सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्कूलों में आवेदन फार्मों का वितरण शुरू कर दिया है। प्रतियोगिता में राजीव गांधी के कार्यकाल से जुड़े 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। एक सितंबर को बुलंदशहर जिला मुख्यालय पर परीक्षा होनी है, सुबह 11 बजे शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में परीक्षार्थी को अपने अपने स्कूल का आईकार्ड साथ लाना होगा। बिना आईकार्ड परीक्षा में किसी भी छात्र छात्राओं को नहीं बैठने दिया जाएगा। 

कार्यक्रम प्रभारी योगेश तालान ने बताया कि, बताया गया है कि परीक्षा यूपी के हर एक जनपद में होगी। हर जनपद के लिए 60-60 पुरस्कार निर्धारित किये गए हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल