कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार ने बागी विधायकों पर बनाया दबाव, विधायक रोशन बेग हिरासत में

Published : Jul 16, 2019, 09:39 AM IST
कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार ने बागी विधायकों पर बनाया दबाव, विधायक रोशन बेग हिरासत में

सार

रोशन बेग को एसआईटी ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से अपनी हिरासत लिया है। वह बागी विधायकों से मिलने के लिए मुंबई जा रहे थे। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि वह पुणे जा रहे थे। फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि राज्य सरकार  ने बागी विधायकों पर दबाव बनाने के लिए बेग को गिरफ्तार किया है। 

कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन सरकार के लिए मुसीबत बने कांग्रेस के बागी विधायक रोशन बेग को कर्नाटक पुलिस की एसआईटी ने अपनी हिरासत में लिया है। बेग कांग्रेस के बागी विधायकों को अपना समर्थन  दे रहे थे और पार्टी के अन्य विधायकों के संपर्क में थे।

रोशन बेग को एसआईटी ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से अपनी हिरासत लिया है। वह बागी विधायकों से मिलने के लिए मुंबई जा रहे थे। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि वह पुणे जा रहे थे। फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि राज्य सरकार  ने बागी विधायकों पर दबाव बनाने के लिए बेग को गिरफ्तार किया है। हालांकि बेग को कांग्रेस ने पार्टी से पहले ही निलंबित कर दिया था, लेकिन वह पार्टी के खिलाफ मुहिए चलाए हुए थे और बागी विधायकों को समर्थन दे रहे थे।

ऐसा कहा जा रहा है कि बेग को आईएमए घोटाला हिरासत में लिया गया है। फिलहाल एसआईटी उनसे पूछताछ कर रही है। असल में बेग ने पिछले दिनों कांग्रेस पर मुस्लिमों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने अपने राजनैतिक फायदे के लिए मुस्लिमों का इस्तेमाल किया है और सत्ता हासिल की है।

लेकिन मुस्लिमों की भलाई के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया है। इसके बाद बेग को पार्टी विरोधी बयान देने के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था। हालांकि कुछ दिन से कांग्रेस के नेता बेग को मनाने में लगे थे। क्योंकि राज्य में कुमारस्वामी सरकार पर संकट मंडराया हुआ है। लेकिन बेग ने कांग्रेस को किसी भी तरह का समर्थन देने से मना कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक बेग चार्टर्ड फ्लाइट में बेंगलुरु से मुम्बई जा रहे थे और उन्हें विमान के अंदर से हिरासत में लिया गया है। असल में बेग को एसआईटी ने 19 जुलाई को पेश होने का नोटिस दिया था। लिहाजा एसआईटी की तरफ से कहा जा रहा है कि बेग भाग सकते थे। इसलिए उन्हें हिरासत में लिया गया है। फिलहाल बेग अभी भी एसआईटी की हिरासत में हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट