बीजेपी से डरे विधायकों को गहलोत की सुरक्षा में क्यों पहुंचाया कांग्रेस ने

Published : Jul 04, 2019, 09:27 AM IST
बीजेपी से डरे विधायकों को गहलोत की सुरक्षा में क्यों पहुंचाया कांग्रेस ने

सार

कांग्रेस कई राज्यों में विधायकों की बगावत से परेशान है। देश के सभी राज्यों में कांग्रेस के विधायक पाला बदल रहे हैं या फिर बीजेपी को अपना समर्थन दे रहे हैं। अब कांग्रेस को कर्नाटक के साथ ही गुजरात में विधायकों द्वारा पाला बदलने की आशंका है लिहाजा उसने विधायकों को अशोक गहलोत सरकार की सुरक्षा में माउंट आबू पहुंचा दिया है। 

कर्नाटक में सरकार पर घिरता  संकट देख कांग्रेस गुजरात को लेकर भी सक्रिय हो गयी है। कांग्रेस ने गुजरात के अपने विधायकों को अशोक गहलोत की सुरक्षा में माउंट आबू पहुंचा दिया है। यहां पर विधायक दो दिन रहेंगे, कांग्रेस को डर है कि कहीं कोई भी विधायक भारतीय जनता पार्टी के खेमे में न आ जाए।

असल में कल गुजरात में दो सीटों के लिए चुनाव होना है। ये दोनों सीटें बीजेपी के अमित शाह और स्मृति ईरानी के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई हैं। हालांकि जिस तरह से हालत हैं उसको देखते हुए कांग्रेस किसी भी विधायक को बीजेपी के साथ नहीं देखना चाहती है।

गुजरात में 5 जुलाई को राज्यसभा चुनाव हो रहा है। कांग्रेस को यहां पर क्रास वोटिंग का खतरा है। पिछली बार भी राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कुछ विधायकों ने पाला बदल लिया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे। हालांकि पार्टी के मुख्य रणनीतिकार अहमद पटेल चुनाव जीतने में कामयाब तो रहे लेकिन पार्टी के कुछ विधायकों ने पार्टी को झटका दिया था।

हालांकि राज्यसभा की दोनों सीटों के लिए अलग अलग चुनाव होने क्योंकि इसका समय भी अलग अलग था। लिहाजा विधायकों की संख्याबल को देखते हुए बीजेपी का जीतना तय है। बीजेपी ने राज्य से विदेश मंत्री एस जयशंकर को मैदान में उतारा है।

हालांकि कांग्रेस को चुनाव से पहले यहां पर क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को राजस्थान भेज दिया है। यहां पर वह राजस्थान सरकार की सुरक्षा में रहेंगे। हालांकि कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि पार्टी द्वारा आयोजित शिविर है। लेकिन परदे के पीछे क्रास वोटिंग को रोकना कांग्रेस की पहली वरियता है।

उधर कांग्रेस विधायक अश्विन कोटवाल ने दावा किया है कि ये पार्टी द्वारा आयोजित शिविर है। हालांकि ये कांग्रेस गुजरात में किसी भी कीमत पर रिस्क नहीं लेना चाहती है। ऐसे में पार्टी ने विधायकों को राजस्थान सरकार की सुरक्षा में भेजने का फैसला किया है।

दो दिन तक विधायक माउंट आबू में ही रहेंगे और 5 जुलाई को मतदान के दिन ही वापस गुजरात लौटेंगे। गौरतलब है कि कर्नाटक में भी कांग्रेस ने विधायकों को रिसार्ट में भेजा है। जहां चार दिन पहले ही कांग्रेस विधायक आंनद सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों के दौरान दो विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: श्री श्याम क्लासेस का भव्य समारोह, 1000 विद्यार्थियों की मौजूदगी में टॉपर्स हुए सम्मानित
सुधीर गोयल के NG ब्रांड का कमबैक, सूरत में NG मॉल का भव्य उद्घाटन, 60% मुनाफा चैरिटी में देगा NG ब्रांड