तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शीला दीक्षित का निधन

By Team MyNationFirst Published Jul 20, 2019, 6:32 PM IST
Highlights

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। उन्हें शनिवार की सुबह दिल्ली के एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 

नई दिल्ली: शीला दीक्षित दिल्ली की 3 बार मुख्यमंत्री, केरल की पूर्व राज्यपाल जैसे पदों को सुशोभित कर चुकी थीं। उन्होंने शनिवार को दोपहर 3.30 बजे आखिरी सांस ली। वह यूपी में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद की दावेदार रह चुकी हैं और दिल्ली में इस बार लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। फिलहाल वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर थीं। 

शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार चल रही थीं। ​वे दिल्ली में मुख्यमंत्री पद पर बैठने वाली दूसरी महिला थीं। 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांगेस पार्टी की मुख्यमंत्री पद लिए उम्मीदवार घोषित की गई थीं। उनसे पहले सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने वाली पहली महिला थीं। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनके निधन की खबर सुनते ही शोक जताया। 

I am sorry to know about the sudden demise of Sheila Dixit ji. We were opponents in politics but friends in personal life. She was a fine human being.

— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj)

 दिल्ली के एस्कॉर्ट्स अस्पताल में अंतिम सांसें लेने वाली शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। वे इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में उत्‍तर-पूर्व दिल्‍ली से लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ीं थीं. हालांकि, उन्हें भाजपा के मनोज तिवारी ने हरा दिया था। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने अपनी वयोवृद्ध प्रतिद्वंदी के निधन की खबर सुनकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

BJP MP & BJP Delhi President, Manoj Tiwari: I had met her recently, it is a big shock. I remember how she welcomed me like a mother. Delhi will miss her. May God give her family and her closed ones the strength to bear this loss. pic.twitter.com/nqOmU2lQ0I

— ANI (@ANI)


 शीला दीक्षित निधन से पहले तक वह राजनीति में बेहद सक्रिय भूमिका निभा रही थीं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली के कुछ जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी की थी।  उन्हें गांधी परिवार का करीबी माना जाता था। उनके निधन को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने निजी क्षति बताया है। 

Priyanka Gandhi Vadra, Congress: Deeply saddened by the demise of Sheila Dikshit Ji. She loved me, whatever she did for Delhi&the country, people will remember it. She was a big leader of party,her contribution towards party, politics of nation
& especially to Delhi, is immense. pic.twitter.com/scRoecyckJ

— ANI (@ANI)

शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार रविवार को 2:30 निगम बोध घाट पर किया जाएगा। उनका शरीर फिलहाल निजामुद्दीन स्थिति घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। 
राहुल गांधी ने उनके निधन पर अपूरणीय शोक व्यक्त किया है। 

I’m devastated to hear about the passing away of Sheila Dikshit Ji, a beloved daughter of the Congress Party, with whom I shared a close personal bond.

My condolences to her family & the citizens of Delhi, whom she served selflessly as a 3 term CM, in this time of great grief.

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi)

शीला दीक्षित का भारतीय राजनीति में बेहद सम्मान था। दिल्ली की मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने दिल्ली मेट्रो, सड़क, फ्लाईओवर जैसे कई उल्लेखनीय कार्यों को संपन्न कराया था। उन्हें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ने अंतिम विदाई दी है। 

Deeply saddened by the demise of Sheila Dikshit Ji. Blessed with a warm and affable personality, she made a noteworthy contribution to Delhi’s development. Condolences to her family and supporters. Om Shanti. pic.twitter.com/jERrvJlQ4X

— Narendra Modi (@narendramodi)

 

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और एक वरिष्ठ राजनेता श्रीमती शीला दीक्षित के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनका कार्यकाल राजधानी दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन का दौर था जिसके लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके परिवार व सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं — राष्ट्रपति कोविन्द

— President of India (@rashtrapatibhvn)

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित जी के निधन से अत्यंत दुखी हूँ। मैं उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दु:ख की इस घड़ी में उनके परिवार को शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करे ।
ॐ शांति शांति शांति

— Amit Shah (@AmitShah)

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने अपनी अध्यक्ष के निधन के बाद भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री,व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमति शीला दीक्षित का आज दिल्ली के एस्कॉर्ट्स अस्पताल में निधन हो गया है। हम भगवान से प्रार्थना करते है उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को ये गहन दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। pic.twitter.com/2EbanbLOT3

— Delhi Congress (@INCDelhi)

 

 

 

 

 

 

 

click me!