जेल से ही झारखंड चुनाव की रणनीति बना रहे हैं लालू यादव, आज की बेटे तेजस्वी से मुलाकात

Published : Jul 20, 2019, 05:05 PM IST
जेल से ही झारखंड चुनाव की रणनीति बना रहे हैं लालू यादव, आज की बेटे तेजस्वी से मुलाकात

सार

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव भले ही जेल में बंद हों, लेकिन उनकी राजनीति लगातार चालू है। आज उनसे मिलने तेजस्वी यादव पहुंचे। इसके अलावा राजद के दो और प्रमुख नेताओं ने लालू से मुलाकात की। झारखंड में जल्दी ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। शायद इसीलिए लालू की राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। पिछले दिनों उन्होंने झारखंड के कई नेताओं से जेल में मुलाकात की है।   

रांची: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार दोपहर अपने पिता लालू यादव से मिलने के लिए झारखंड स्थित रिम्स अस्पताल पहुंचे। लोकसभा चुनाव के बाद बाप बेटे की यह पहली मुलाकात थी। तेजस्वी के अलावा राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानन्द तिवारी ने भी लालू से मुलाकात की। उनके साथ विधायक भोला यादव भी लालू से मिलने रांची पहुंचे थे। लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। 

दरअसल शनिवार का दिन जेल प्रशासन ने लालू यादव के मुलाकातियों के लिए तय कर रखा है। लेकिन इस दिन सिर्फ तीन लोग ही उनसे मिल सकते हैं। तेजस्वी, रघुवंश और शिवानंद तिवारी की मुलाकात के बाद यह तीन की संख्या पूरी हो गई थी। इसकी वजह से भोला यादव की मुलाकात नहीं हो पाई। 

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव रिम्स में भर्ती हैं।  झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को लालू प्रसाद को चारा घोटाला मामले में जमानत दे दी है। चारा घोटाला मामला देवघर कोषागार से धन की धोखाधड़ी से संबंधित है।

हालांकि लालू अन्य दो और चारा घोटाला मामलों में जेल में ही रहेंगे, जिसमें उन्हें पांच साल और 14 साल कैद की सजा मिली है। फिलहाल लालू प्रसाद यादव का रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आरआईएमएस) में इलाज चल रहा है। वह किडनी, शुगर और अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं।

अपने पिता और राष्ट्रीय जनता  दल (आरेडी) के अध्यक्ष  लालू प्रसाद यादव से मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने  पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने ने कहा कि बिहार में एक तरफ बिहार बाढ़  से डूब रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में सूखे की स्थिति बनी हुई है। लगभग 100 लोग मर गए हैं। बाढ़ और सूखे को लेकर लालूजी काफी चिंतित हैं. बिहार की बाढ़ और सूखे को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।  साथ ही उन्होंने  बिहार को बाढ़ की स्थिति से उभरने के लिए केंद्र सरकार से 10,000 करोड़  रुपये की मांग की। 

झारखंड प्रदेश में जल्दी ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसे देखते हुए लालू यादव के आस पास गहमा गहमी बढ़ गई है। रिम्स अस्पताल में लालू यादव से पिछले कुछ महीनों में उनके परिवारिक सदस्यों के अलावा शरद यादव, हेमंत सोरेन, सुबोधकांत सहाय, शत्रुघ्‍न सिन्‍हा, सीताराम येचुरी, शकील अहमद, उपेंद्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी समेत कई दलों के नेता मुलाकात करने आ चुके हैं।

झारखंड में नवंबर दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव पर रघुवंश सिंह ने कहा कि राजद महागठबंधन में रहकर चुनाव लड़ेगा। भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करते हुए वोटो का बंटवारा न हो इस पर ध्‍यान दिया जाएगा। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित
Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण