
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी अपनी ताकत बढ़ाने के लिए एप का सहारा लेगी। जिसके जरिए वह पूरे देश में पांच करोड़ लोगों को जोड़ेगी। इसके जरिए कांग्रेस अपनी राजनैतिक ताकत को बढ़ाने की योजना तैयार कर रही है। इसके साथ ही कांग्रेस इस एप के जरिए सदस्यता अभियान शुरू करेगी। हालांकि इससे पहले कांग्रेस शक्ति एप का प्रयोग कर चुकी है।
सोनिया गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी भाजपा को टक्कर देने के लिए तकनीक का प्रयोग करेगी। तकनीक के इस्तेमाल के मामले में भाजपा को सबसे आगे माना जाता है। लिहाज कांग्रेस भी इस रास्ते पर जाकर अपनी ताकत को बढ़ाना चाहती है। लिहाजा इसके लिए पार्टी ने एक विशेष एप तैयार किया है। जिसके जरिए वह पार्टी के नए सदस्यों का विस्तृत डेटाबेस तैयार करेगी।
इसके जरिए वह अपना संदेश और केन्द्र सरकार के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान की जानकारी कार्यकर्ताओं को देगी। इस एप को जल्द ही लॉच किया जाएगा। हालांकि इससे पहले पार्टी शक्ति एप को लॉच कर चुकी है। इसको कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लॉच किया था। हालांकि इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सका। हालांकि इस एप के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेती थी।
इस ऐप का नाम ‘ऑफिशियल आईएनसी मेंबरशिप’ है। फिलहाल इस एप को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी भी मिल गई है। ये एप भाजपा के मिस्ड कॉल की तरह नहीं होगा। जिसके जरिए भाजपा ने दावा किया था कि वह विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बन गया है। फिलहाल कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की देखरेख में सदस्यता अभियान चल रहा है। इस अभियान में कांग्रेस ने पांच करोड़ सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान में फर्जी सदस्यता से बचने के लिए ही डिजिटल प्रणाली का सहारा लिया जा रहा है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।