वाड्रा लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कांग्रेस ने उम्मीदवारी के लगाए पोस्टर

Published : Feb 25, 2019, 10:22 AM IST
वाड्रा लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कांग्रेस ने उम्मीदवारी के लगाए पोस्टर

सार

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने दो दिन पहले ही राजनीति में आने के संकेत दिए थे। इसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।


राबर्ट वाड्रा द्वारा महज दो दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट किए संदेश के ये माना जाने लगा था कि वाड्रा आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी के मुरादाबाद में राबर्ट वाड्रा के मुरादाबाद से चुनाव लड़ने के लिए स्वागत किया है। लिहाजा अब ऐसा माना जा रहा है कि वाड्रा आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने दो दिन पहले ही राजनीति में आने के संकेत दिए थे। इसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। इनके सोशल मीडिया में दिए गए संदेश के बाद मुरादाबाद में युवक कांग्रेस ने वाड्रा की उम्मीदवारी को लेकर पोस्टर लगाए हैं। इस पोस्टर में लिखा गया है कि रॉबर्ट वाड्रा का मुरादाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए स्वागत है।

गौरतलब है कि कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी रॉबर्ट वाड्रा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि वर्षों की सीख और अनुभव यूं बेकार नहीं जाना चाहिए और इसे बेहतर इस्तेमाल में लाया जाना चाहिए। हाल ही में राबर्ट की पत्नी और कांग्रेस महासचिव ने राबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी की पूछताछ को एक राजनैतिक मुद्दा बताया था। लिहाजा ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वाड्रा भी राजनीति में आ सकते हैं। असल में वाड्रा ने फेसबुक में एक नया संदेश पोस्ट किया है और कयास लगाए जा रहे हैं, कि आने वाले समय में वह राजनीति में आ सकते हैं। 

उन्होंने अपने संदेश में लिखा है कि मनी लॉन्ड्रिंग केस से नाम हटने के बाद वह देशवासियों की सेवा में बड़ी भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने लिखा है, देश के विभिन्न हिस्सों में वर्षों और महीनों तक काम करते हुए मुझे उन लोगों के लिए खास कर यूपी में और अधिक काम करने का ऐहसास हुआ, जहां मेरी छोटी सी कोशिश बहुत से परिवर्तन कर सकती है। मैंने इन जगहों पर सच्चा प्यार, स्नेह और सम्मान प्राप्त किया जो मुझे बहुत विनम्रता पूर्वक मिला। वाड्रा अकसर प्रियंका गाधी के साथ अमेठी और रायबरेली जाते हैं और वहां पर वह लोगों से भी मिलते हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश