मुलायम के बाद अब बाबरी मस्जिद के इस पैरोकार ने कहा मोदी बनें फिर पीएम

Published : Feb 25, 2019, 09:58 AM IST
मुलायम के बाद अब बाबरी मस्जिद के इस पैरोकार ने कहा मोदी बनें फिर पीएम

सार

कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह ने संसद में बयान दिया कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बने। अब बाबरी मस्जिद के पैरोकार ने भी इच्छा जताई है कि पीएम मोदी देश के फिर से प्रधानमंत्री बनें। 

कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह ने संसद में बयान दिया कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बने। अब बाबरी मस्जिद के पैरोकार ने भी इच्छा जताई है कि पीएम मोदी देश के फिर से प्रधानमंत्री बनें। क्योंकि पीएम कोई धर्म नहीं देखते हैं बल्कि वह देशवासियों का सम्मान करते हैं।

असल में राममंदिर बाबरी मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्षकर इकबाल अंसारी ने एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि देश का पीएम मोदी की तरह ही होना चाहिए। जो न तो हिंदू देखता है और न ही मुसलमान और न ही जाति को देखते हैं, वह देशवासियों का सम्मान करते हैं। अंसारी ने कहा कि मोदी देश के सभी लोगों का सम्मान करते हैं और देश में ऐसा ही पीएम होना चाहिए। असल में अंसारी का ये बयान प्रयागराज में पीएम मोदी द्वारा सफाईकर्मियों के पैर धोने के बाद आया है।

इससे पहले भी अंसारी पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं। उनके इस तारीफ के भी अपने राजनैतिक मतलब हैं और मुस्लिमों की राजनीति करने वाले राजनैतिक दलों के लिए भी संदेश है। अंसारी वर्तमान मे अयोध्या में रहते हैं और राममंदिर बाबरी मस्जिद में मुस्लिमों के पक्षकार हैं। अंसारी ने कहा कि मुस्लिम समाज की तरफ से वो पीएम मोदी को धन्यवाद देते हैं और यही कामना करते हैं कि नरेन्द्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बने। उधर अयोध्या में भी संत समाज ने भी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सफाई कर्मियों के पैर धोने के कार्य की प्रसंशा की है।

रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सतेन्द्र दास ने कहा है कि प्रधानमंत्री का यह कार्य महानता से युक्त गौरवशाली है। इससे पहले भी मुलायम सिंह यादव कह चुके हैं कि उनकी कामना है कि नरेन्द्र मोदी फिर से पीएम बने। लेकिन उनके इस बयान के बाद देश की राजनीति गर्मा गयी थी। क्योंकि मुलायम सिंह कभी मोदी के प्रबल विरोधी माने जाते थे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि