ट्विटर पर छायी प्रियंका, 1.58 लाख पहुंची फॉलोवर की संख्या

Published : Feb 12, 2019, 02:13 PM IST
ट्विटर पर छायी प्रियंका, 1.58 लाख पहुंची फॉलोवर की संख्या

सार

सोशल मीडिया साइट ट्विटर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को फॉलो करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। दो पहले शुरू हुए उनके एकाउंट में में फॉलोवर्स की संख्या 1 लाख 58 हजार के पार हो गई।


सोशल मीडिया साइट ट्विटर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को फॉलो करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। दो पहले शुरू हुए उनके एकाउंट में में फॉलोवर्स की संख्या 1 लाख 58 हजार के पार हो गई। प्रियंका की तुलना कांग्रेस नेता शशि थरूर दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत से की है।

ट्विटर पर प्रियंका गांधी का हैंडिल है- Priyanka Gandhi Twitter @priyankagandhi है। अपनी राजनीति पारी की शुरूआत करते ही प्रियंका ने भी ट्विटर के साथ अपना एकाउंट खोला। लेकिन महज कुछ ही घंटों के दौरान प्रियंका के चाहने वाले और फॉलोवरों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा। महज 10 घंटे के भीतर ही उनके फालोअर्स की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई। प्रियंका बढ़ते हुए फॉलोवरो की संख्या को देखते हुए शशि थरूर ने उनकी तुलना सुपरस्टार रजनीकांत से की।

असल में रजनीकांत के ट्विटर में आने के बाद महज 24 घंटे के बाद उनकी संख्या दो लाख से ज्यादा हो गयी थी। सोमवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में रोड शो करने से पहले ही सोशल मीडिया पर दस्तक दी है। सुबह की कांग्रेस की तरफ से बताया गया कि वह भी ट्विटर पर आ गई हैं और दोपहर 12 बजे तक उनके फॉलोवरों की संख्या 28 हजार से ज्यादा पहुंच गयी। प्रियंका महज सात कांग्रेस नेताओं को फॉलो करती है।

जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस का अधिकारिक अकाउंट, अहमद पटेल, रणदीप सिंह सूरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं। ट्विटर पर राहुल गांधी को 84.7 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं जबकि थरूर को 67.5 लाख लोग फॉलो करते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 4.54 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। जो कांग्रेस के नेताओं से कई गुना ज्यादा हैं।

 हालांकि प्रियंका गांधी का प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम से पहले ही ट्विटर पर एकाउंट हैं। इसमें प्रियंका के 1504 फॉलोवर हैं और इसमें प्रियंका ने महज 16 ट्विट किए हैं और ये एकाउंट दिसंबर 2018 में शुरू किया गया। इसके साथ ही प्रियंका गांधी के कई अन्य ट्विटर एकाउंट हैं। जिसमें उनके लाखों फॉलोवर हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान