
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा 14,000 से पार हो गया है, जिसमें 480 की मौत सहित 14,378 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 1,992 मरीज बरामद हुए हैं।
शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोनावायरस के मामलों का आंकड़ा 14,000 से पार हो गया है, जिसमें कोरोनावायरस से 480 की मौत हुई वहीं कुल मामले 14,378 दर्ज किए गए हैं, जबकि 1,992 मरीज बरामद हुए हैं। शुक्रवार तक देश में कोरोनोवायरस के मामले 133787 थे जिनमें 437 मौतें थीं जबकि 1,749 मरीज घातक बीमारी से उबर चुके थे। भारत में दूसरा लॉकडाउन चल रहा है जो 3 मई को समाप्त होगा। देश में पहला लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हुआ है। जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमण के हालात नियंत्रण में हैं। वहीं केन्द्र सरकार ने ऐलान किया है कि 20 अप्रैल से लॉकडाउन के नियमों छूट दी जाएगी।
देश में महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान कोरोनवायरस से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। दिल्ली में कोरोनावायरस मामलों की संख्या बढ़कर 1,707 हो गई, जिसमें 67 नए मामले शामिल हैं। वहीं एक ही दिन में चार मौतें हुई हैं। इसके बाद दिल्ली में मरने वालों की संख्या 42 पहुंच गई है। वहीं दिल्ली मामलों की बढ़ती संख्या के बाद राष्ट्रीय राजधानी में हॉटस्पॉट की संख्या 68 हो गई है।
अभी भी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमित
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3,323 मामले हैं और इसके बाद दिल्ली में 1,707, तमिलनाडु में 1,323 , मध्य प्रदेश में 1,310 हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के राजस्थान में 1,229, गुजरात में 1,099 और उत्तर प्रदेश में 849 मामले हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस के तेलंगाना में 766 मामले हैं, आंध्र प्रदेश में 572 और केरल में 396 मामले हैं। इसके अलावा कर्नाटक में कोरोना वायरस के 359, जम्मू कश्मीर में 328, पश्चिम बंगाल में 287, हरियाणा में 225 और पंजाब में 202 मामले हैं।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।