कोरोना का कहर: 5,200 पहुंचे मरीज, 24 घंटे में बढ़े 750 मरीज

Published : Apr 08, 2020, 12:43 PM IST
कोरोना का कहर: 5,200 पहुंचे मरीज, 24 घंटे में बढ़े 750 मरीज

सार

भारत में कोरोनावायरस के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 5,200 पहुंच गई है जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 773 ताजा मामले सामने आए हैं जबकि 25 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने कहा कि भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 4,643 तक पहुंच गए हैं और वहीं 401 लोग या तो ठीक हो गए हैं या छुट्टी दे दी गई है। 

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। महज एक ही दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 750 बढ़ गई जिसके बाद देश में मरीजों की संख्या 5200 पार हो गई है। वहीं अभी तक देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हो गई।

भारत में कोरोनावायरस के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 5,200 पहुंच गई है जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 773 ताजा मामले सामने आए हैं जबकि 25 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने कहा कि भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 4,643 तक पहुंच गए हैं और वहीं 401 लोग या तो ठीक हो गए हैं या छुट्टी दे दी गई है। कुल गिनती 5,194 है, जिसमें 70 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

महाराष्ट्र में देश में सबसे अधिक मामलों की संख्या दर्ज की गई यहां पर 1018 मामले दर्ज किए हैं जबकि तमिलनाडु में 690 और दिल्ली में 576 मामले हैं। तेलंगाना में 364 जबकि केरल में 336 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राजस्थान में 328,  उत्तर प्रदेश में 326 और आंध्र प्रदेश में 305 कोरोनोवायरस के मामले दर्ज गए हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश में 229, कर्नाटक में 175 और गुजरात में 165 मामले मरीजों के सामने आए हैं। इसके अलावा हरियाणा में 147 मामले हैं, जम्मू और कश्मीर में 116, पश्चिम बंगाल में 99 और पंजाब में 91कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं ओडिशा में 42  मामले सामने आए हैं।

इसके अलावा बिहार में 30 ,उत्तराखंड में 31 मरीज और असम में 27. चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 18 मामले हैं, जबकि लद्दाख में अब तक 14 मरीज सामने आए हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और छत्तीसगढ़ से दस-दस मामले सामने आए हैं। वहीं गोवा ने सात मामले सामने आए हैं। इसके अलावा पुडुचेरी में पांच मामले सामने आए हैं। झारखंड में चार और मणिपुर में भी दो मामले सामने आए हैं। इसके अतिरिक्त त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामले सामने आए हैं।

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 64 लोगों की मौत  कोरोना वायरस के कारण हुई है  जबकि गुजरात और मध्य प्रदेश में 13 और दिल्ली में नौ लोगों की मौत दर्ज की गई है।  इसके अलावा तेलंगाना, पंजाब और तमिलनाडु ने प्रत्येक में सात मौतें कोरोना वायरस के कारण हुई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में पांच मौतें, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश ने चार-चार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान ने तीन-तीन, जम्मू-कश्मीर और केरल से दो-दो मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बिहार, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा ने एक-एक मौत की सूचना दी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल